कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित ध्वजाधारी धाम में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वर और वधू पक्ष के बीच खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। कुर्सियां चलने लगीं। इस मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वधू निर्मला की शादी जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी अनूप सिंह से तय थी। विवाह ध्वजाधारी धाम में आयोजित किया गया था। शादी की रस्मों के दौरान ही बारातियों के भोजन को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस के जाने के बाद फिर भड़की झड़प वधू के पिता विजय सिंह ने बताया कि पहले ही यह तय हो गया था कि वधू पक्ष अपने मेहमानों के भोजन की व्यवस्था करेगा, जबकि वर पक्ष बारातियों के खाने का इंतजाम खुद करेगा। बावजूद इसके, शादी के दौरान वर के भाई जितेंद्र और उनके बहनोई ने भोजन व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई और वधू पक्ष से उलझ गए। विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, पुलिस के जाते ही विवाद फिर भड़क उठा। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गईं। कई लोग घायल हो गए। बेटी को ससुराल भेजने से किया इनकार मारपीट में घायल सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इधर, वधू के पिता विजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भले ही शादी की रस्म पूरी हो गई है, लेकिन वे अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर पक्ष का व्यवहार बेहद अनुचित रहा है। साथ ही उन्होंने दहेज में दी गई राशि और सामान वापस करने की मांग भी उठाई है। मामले को लेकर तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है। कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित ध्वजाधारी धाम में शनिवार रात एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वर और वधू पक्ष के बीच खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। कुर्सियां चलने लगीं। इस मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, वधू निर्मला की शादी जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी अनूप सिंह से तय थी। विवाह ध्वजाधारी धाम में आयोजित किया गया था। शादी की रस्मों के दौरान ही बारातियों के भोजन को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस के जाने के बाद फिर भड़की झड़प वधू के पिता विजय सिंह ने बताया कि पहले ही यह तय हो गया था कि वधू पक्ष अपने मेहमानों के भोजन की व्यवस्था करेगा, जबकि वर पक्ष बारातियों के खाने का इंतजाम खुद करेगा। बावजूद इसके, शादी के दौरान वर के भाई जितेंद्र और उनके बहनोई ने भोजन व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई और वधू पक्ष से उलझ गए। विवाद के दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, पुलिस के जाते ही विवाद फिर भड़क उठा। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गईं। कई लोग घायल हो गए। बेटी को ससुराल भेजने से किया इनकार मारपीट में घायल सभी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इधर, वधू के पिता विजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भले ही शादी की रस्म पूरी हो गई है, लेकिन वे अपनी बेटी को ससुराल नहीं भेजेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर पक्ष का व्यवहार बेहद अनुचित रहा है। साथ ही उन्होंने दहेज में दी गई राशि और सामान वापस करने की मांग भी उठाई है। मामले को लेकर तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।


