किशनगंज में नशे की हालत में युवक अरेस्ट:बिना नंबर की KTM बाइक, शराब और ₹1 लाख से अधिक कैश बरामद

किशनगंज में नशे की हालत में युवक अरेस्ट:बिना नंबर की KTM बाइक, शराब और ₹1 लाख से अधिक कैश बरामद

किशनगंज जिले की पोठिया थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बोतल विदेशी शराब, बिना नंबर की केटीएम मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 27 वर्षीय फराज पुत्र जाकिर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन के निर्देश पर पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, चरखाकाटी आमबागान के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। रोकने और जांच करने पर युवक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 180 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब, 1,01,765 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक केटीएम मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। इस छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान में पोठिया थाना के सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) अखिलेश सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ मद्यनिषेध कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। किशनगंज जिले की पोठिया थाना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बोतल विदेशी शराब, बिना नंबर की केटीएम मोटरसाइकिल, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 27 वर्षीय फराज पुत्र जाकिर अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन के निर्देश पर पुलिस टीम देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, चरखाकाटी आमबागान के पास पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। रोकने और जांच करने पर युवक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 180 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब, 1,01,765 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक केटीएम मोटरसाइकिल भी जब्त की, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। इस छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान में पोठिया थाना के सब-इंस्पेक्टर (एसआइ) अखिलेश सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के खिलाफ मद्यनिषेध कानून सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *