‘तुम मुझसे शादी करो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा’:भागलपुर में सुसाइड करने पहुंची महिला का पति पर आरोप, बोली- जिंदा नहीं रहना चाहती

‘तुम मुझसे शादी करो, नहीं तो मैं मर जाऊंगा’:भागलपुर में सुसाइड करने पहुंची महिला का पति पर आरोप, बोली- जिंदा नहीं रहना चाहती

‘बंदूक लेकर घर आता था, कहता था कि तुम हमसे शादी कर लो, नहीं तो मैं तुम्हारे घर में ही मर जाऊंगा और पूरे परिवार को फंसा दूंगा। डर की वजह से मैंने शादी कर ली। अब वो मुझ पर अवैध संबंध का आरोप लगाता है, गाली-गलौज करता है, मारपीट करता है, मुझसे बात भी नहीं करता और छोड़ना भी नहीं चाहता।’ रविवार को सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर आत्महत्या करने पहुंची महिला प्रियंका कुमारी ने पति के खिलाफ ये आरोप लगाए। गंगा में कूदकर सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला को तत्काल बचा लिया गया और उसके पति को जानकारी देकर बुलाया गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दंपती को घर भेज दिया गया। आखिर प्रियंका कुमारी आत्महत्या करने क्यों पहुंची थी? पति से क्या विवाद था? शादी से लेकर रिश्ते तक में दरार क्यों आई? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। दरअसल, रविवार को प्रियंका पति की प्रताड़ना से तंग आकर अजगैबीनाथ गंगा घाट पहुंची थीं। वो आत्महत्या करने की कोशिश ही कर रही थीं कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस घाट पर पहुंची। घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह उन्हें बचाया और घटना की जानकारी पति भिखारी यादव को दी। सूचना के बाद पति भिखारी यादव भी गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रियंका का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। भिखारी यादव से साल 2009 में प्रियंका की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों दंपती दिल्ली कमाने के लिए चले गए। वहां प्रियंका और भिखारी यादव के एक बेटे का जन्म हुआ। वर्तमान में बेटे की उम्र 16 वर्ष है। रिश्तों में दरार तब आई, जब भिखारी यादव एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। प्रियंका कुमारी ने जीविका समेत कई बैंकों से कर्ज के तौर पर लाखों रुपए लिए। पति के ठीक हो जाने के बाद उन्होंने कर्ज की किस्त चुकाई, लेकिन अब पति किस्त चुकाने से इनकार कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। मारपीट और गाली-गलौज से परेशान हो गई थी प्रियंका वहीं, प्रियंका ने कहा कि पति की मारपीट और गाली-गलौज से मैं परेशान हो गई थी। पति ने गलत आरोप लगाकर मुझे पूरे गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। इसलिए अब जीने की इच्छा नहीं है, इसलिए आत्महत्या करने का फैसला लिया और रविवार को अकेले बेटे को घर में छोड़कर गंगा नदी पहुंच गईं। वो पानी में छलांग लगातीं, उससे पहले एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। महिला ने कहा- मैं रोज-रोज का झगड़ा नहीं चाहती महिला प्रियंका देवी ने बताया कि वो अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव की रहने वाली है। आरोप लगाया कि पति ठीक तरह से बात नहीं करता है, घर में रोज विवाद और झगड़ा होता है। महिला ने कहा कि मैं घर में रोज-रोज झगड़ा नहीं चाहती, लेकिन पति बिना किसी विवाद के झगड़ते रहते हैं। महिला के अनुसार, घर बनाने के लिए 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था, लेकिन पति अब लोन की किस्त जमा करने से इनकार कर रहे हैं। महिला ने बताया कि उनके पति ट्रक ड्राइवर हैं और पहले लोन की किस्त भरते थे। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने गांव में उनके साथ गाली-गलौज की, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। महिला के अनुसार, पिछले आठ दिनों से घर में लगातार विवाद चल रहा था और पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर वह सुल्तानगंज पहुंचीं और गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने ये भी बताया कि उनके पति की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2001 में हुई थी, जिससे एक बेटी है। पहली पत्नी के साथ भी पति का विवाद होता था। उन्होंने बताया कि साल 2009 में मेरे साथ शादी हुई थी और शादी के बाद कुछ वर्ष दिल्ली में रहने के बाद हम दोनों गांव लौट आए। ‘बंदूक लेकर घर आता था, कहता था कि तुम हमसे शादी कर लो, नहीं तो मैं तुम्हारे घर में ही मर जाऊंगा और पूरे परिवार को फंसा दूंगा। डर की वजह से मैंने शादी कर ली। अब वो मुझ पर अवैध संबंध का आरोप लगाता है, गाली-गलौज करता है, मारपीट करता है, मुझसे बात भी नहीं करता और छोड़ना भी नहीं चाहता।’ रविवार को सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर आत्महत्या करने पहुंची महिला प्रियंका कुमारी ने पति के खिलाफ ये आरोप लगाए। गंगा में कूदकर सुसाइड की कोशिश करने वाली महिला को तत्काल बचा लिया गया और उसके पति को जानकारी देकर बुलाया गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दंपती को घर भेज दिया गया। आखिर प्रियंका कुमारी आत्महत्या करने क्यों पहुंची थी? पति से क्या विवाद था? शादी से लेकर रिश्ते तक में दरार क्यों आई? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। दरअसल, रविवार को प्रियंका पति की प्रताड़ना से तंग आकर अजगैबीनाथ गंगा घाट पहुंची थीं। वो आत्महत्या करने की कोशिश ही कर रही थीं कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सुल्तानगंज थाना पुलिस घाट पर पहुंची। घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह उन्हें बचाया और घटना की जानकारी पति भिखारी यादव को दी। सूचना के बाद पति भिखारी यादव भी गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रियंका का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। भिखारी यादव से साल 2009 में प्रियंका की शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों दंपती दिल्ली कमाने के लिए चले गए। वहां प्रियंका और भिखारी यादव के एक बेटे का जन्म हुआ। वर्तमान में बेटे की उम्र 16 वर्ष है। रिश्तों में दरार तब आई, जब भिखारी यादव एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। प्रियंका कुमारी ने जीविका समेत कई बैंकों से कर्ज के तौर पर लाखों रुपए लिए। पति के ठीक हो जाने के बाद उन्होंने कर्ज की किस्त चुकाई, लेकिन अब पति किस्त चुकाने से इनकार कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। मारपीट और गाली-गलौज से परेशान हो गई थी प्रियंका वहीं, प्रियंका ने कहा कि पति की मारपीट और गाली-गलौज से मैं परेशान हो गई थी। पति ने गलत आरोप लगाकर मुझे पूरे गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। इसलिए अब जीने की इच्छा नहीं है, इसलिए आत्महत्या करने का फैसला लिया और रविवार को अकेले बेटे को घर में छोड़कर गंगा नदी पहुंच गईं। वो पानी में छलांग लगातीं, उससे पहले एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। महिला ने कहा- मैं रोज-रोज का झगड़ा नहीं चाहती महिला प्रियंका देवी ने बताया कि वो अमरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव की रहने वाली है। आरोप लगाया कि पति ठीक तरह से बात नहीं करता है, घर में रोज विवाद और झगड़ा होता है। महिला ने कहा कि मैं घर में रोज-रोज झगड़ा नहीं चाहती, लेकिन पति बिना किसी विवाद के झगड़ते रहते हैं। महिला के अनुसार, घर बनाने के लिए 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था, लेकिन पति अब लोन की किस्त जमा करने से इनकार कर रहे हैं। महिला ने बताया कि उनके पति ट्रक ड्राइवर हैं और पहले लोन की किस्त भरते थे। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने गांव में उनके साथ गाली-गलौज की, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। महिला के अनुसार, पिछले आठ दिनों से घर में लगातार विवाद चल रहा था और पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी से परेशान होकर वह सुल्तानगंज पहुंचीं और गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने ये भी बताया कि उनके पति की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2001 में हुई थी, जिससे एक बेटी है। पहली पत्नी के साथ भी पति का विवाद होता था। उन्होंने बताया कि साल 2009 में मेरे साथ शादी हुई थी और शादी के बाद कुछ वर्ष दिल्ली में रहने के बाद हम दोनों गांव लौट आए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *