दरभंगा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने संसद में इस विधेयक पर विपक्ष के रुख को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपाल जी ठाकुर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। अपने संसदीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के खिलाफ बताया। केंद्र सरकार ऐतिहासिक कदम उठा रही सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य विधायिका में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक ओर वे महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संसद में ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन नहीं करते। सांसद ने कहा कि विपक्ष की सोच सीमित है और वे केवल कुछ परिवारों की महिलाओं को ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। सांसद ठाकुर ने तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष आम महिलाओं को अधिकार देने के बजाय परिवारवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की माताएं, बहनें और बेटियां विपक्ष के इस रवैये को समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी। केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध इस दौरान उन्होंने अमित शाह के प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं को इसका उदाहरण बताया। सांसद ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद देश की महिलाओं को राजनीति में भागीदारी का बड़ा अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण चौधरी “मन्ना”, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सपना भारती और गुंजन कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने संसद में इस विधेयक पर विपक्ष के रुख को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपाल जी ठाकुर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। अपने संसदीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के खिलाफ बताया। केंद्र सरकार ऐतिहासिक कदम उठा रही सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य विधायिका में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक ओर वे महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संसद में ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का समर्थन नहीं करते। सांसद ने कहा कि विपक्ष की सोच सीमित है और वे केवल कुछ परिवारों की महिलाओं को ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। सांसद ठाकुर ने तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष आम महिलाओं को अधिकार देने के बजाय परिवारवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की माताएं, बहनें और बेटियां विपक्ष के इस रवैये को समझ चुकी हैं और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी। केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध इस दौरान उन्होंने अमित शाह के प्रयासों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं को इसका उदाहरण बताया। सांसद ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद देश की महिलाओं को राजनीति में भागीदारी का बड़ा अवसर मिलेगा। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण चौधरी “मन्ना”, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सपना भारती और गुंजन कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


