बोलेरो के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत:औरंगाबाद में ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थी, रिश्तेदार के घर सासाराम जाना था

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत:औरंगाबाद में ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रही थी, रिश्तेदार के घर सासाराम जाना था

औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 42 साल की महिला की मौत हो गई। तेतरीया मोड़ स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान मंजु देवी, पति बहादुर राम, निवासी नवीनगर थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। मंजु देवी अपने बेटे सोनू कुमार के साथ बाइक से नवीनगर रोड स्टेशन जा रही थीं। उन्हें किसी रिश्तेदार के घर सासाराम जाना था, जिसके लिए वे घर से निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेतरीया मोड़ पथ रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मंजु देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा सोनू कुमार घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बेटे की मदद से मंजु देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची नवीनगर थाना की पुलिस सूचना मिलने पर नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार बोलेरो ड्राइवर और गाड़ी की पहचान में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार गाड़ी पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 42 साल की महिला की मौत हो गई। तेतरीया मोड़ स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान मंजु देवी, पति बहादुर राम, निवासी नवीनगर थाना क्षेत्र के रूप में की गई है। मंजु देवी अपने बेटे सोनू कुमार के साथ बाइक से नवीनगर रोड स्टेशन जा रही थीं। उन्हें किसी रिश्तेदार के घर सासाराम जाना था, जिसके लिए वे घर से निकली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेतरीया मोड़ पथ रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मंजु देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बेटा सोनू कुमार घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बेटे की मदद से मंजु देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची नवीनगर थाना की पुलिस सूचना मिलने पर नवीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार बोलेरो ड्राइवर और गाड़ी की पहचान में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार गाड़ी पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *