देवघर में महिला की हत्या; सिर काटा, आंखें निकालीं:वारदात के बाद से पति और भाई दोनों फरार, चाय की दुकान चलाती थी महिला

देवघर में महिला की हत्या; सिर काटा, आंखें निकालीं:वारदात के बाद से पति और भाई दोनों फरार, चाय की दुकान चलाती थी महिला

देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई है। यह वारदात कुंडा थाना से महज 30 से 40 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का सिर कटा हुआ था और उसकी आंखें भी निकाल ली गई थीं। मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई है। वह कुंडा के करनिवाद रोड पर अपनी चाय की दुकान चलाती थीं। यह दुकान वह अपने पति और भाई के साथ संचालित करती थीं। हत्या की यह घटना दुकान के अंदर ही हुई है। पति और भाई की तलाश हुई तेज वारदात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने इस नृशंस हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से उसके पिता और मामा दोनों फरार हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस का शक गहरा गया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। देवघर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हत्या की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फरार पति और भाई की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है। देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई है। यह वारदात कुंडा थाना से महज 30 से 40 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का सिर कटा हुआ था और उसकी आंखें भी निकाल ली गई थीं। मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई है। वह कुंडा के करनिवाद रोड पर अपनी चाय की दुकान चलाती थीं। यह दुकान वह अपने पति और भाई के साथ संचालित करती थीं। हत्या की यह घटना दुकान के अंदर ही हुई है। पति और भाई की तलाश हुई तेज वारदात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने इस नृशंस हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से उसके पिता और मामा दोनों फरार हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस का शक गहरा गया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। देवघर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हत्या की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फरार पति और भाई की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *