एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्टाफ क्वार्टर से महिला लापता:किशनगंज में पति ने गुमशुदगी का मामला कराया दर्ज, बाजार जाने के लिए निकली थी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्टाफ क्वार्टर से महिला लापता:किशनगंज में पति ने गुमशुदगी का मामला कराया दर्ज, बाजार जाने के लिए निकली थी

किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर से एक महिला लापता हो गई है। पति मनोज कुमार ने सदर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता महिला की पहचान रूबी कुमारी के रूप में हुई है। उनके पति मनोज कुमार पिछले 15 सालों से एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, किशनगंज में कार्यरत हैं। वे अपने परिवार के साथ स्टाफ क्वार्टर कमरा संख्या-303, डी ब्लॉक में रहते हैं। बाजार जाने के लिए निकली थी घर से मनोज कुमार के आवेदन के अनुसार, रूबी कुमारी 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। रूबी कुमारी के पिता स्वर्गीय रामचंद्र साह हैं और वह मूल रूप से मुश्कीपुर, थाना गोगरी, जिला खगड़िया की निवासी हैं। मनोज कुमार ने बताया कि जब वे ड्यूटी समाप्त कर शाम को घर लौटे, तो कमरा बाहर से बंद था। पूछने पर उनके छोटे बेटे ने बताया कि मां बाजार गई हैं। देर शाम तक पत्नी के वापस न आने पर उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज अगले दिन मनोज कुमार गोगरी स्थित अपने ससुराल भी गए, लेकिन वहां भी रूबी कुमारी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश कर रही है और संभावित स्थानों पर गहन छानबीन की जा रही है। किशनगंज के एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर से एक महिला लापता हो गई है। पति मनोज कुमार ने सदर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता महिला की पहचान रूबी कुमारी के रूप में हुई है। उनके पति मनोज कुमार पिछले 15 सालों से एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, किशनगंज में कार्यरत हैं। वे अपने परिवार के साथ स्टाफ क्वार्टर कमरा संख्या-303, डी ब्लॉक में रहते हैं। बाजार जाने के लिए निकली थी घर से मनोज कुमार के आवेदन के अनुसार, रूबी कुमारी 27 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। रूबी कुमारी के पिता स्वर्गीय रामचंद्र साह हैं और वह मूल रूप से मुश्कीपुर, थाना गोगरी, जिला खगड़िया की निवासी हैं। मनोज कुमार ने बताया कि जब वे ड्यूटी समाप्त कर शाम को घर लौटे, तो कमरा बाहर से बंद था। पूछने पर उनके छोटे बेटे ने बताया कि मां बाजार गई हैं। देर शाम तक पत्नी के वापस न आने पर उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला किया दर्ज अगले दिन मनोज कुमार गोगरी स्थित अपने ससुराल भी गए, लेकिन वहां भी रूबी कुमारी का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश कर रही है और संभावित स्थानों पर गहन छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *