समस्तीपुर के सीमावर्ती वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में एक युवक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मौक से फरार हो गया। घायल की पहचान सरायरंजन के भगवतपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मो. इंसार की पत्नी रुखसाना खातून के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 2 बच्चों के साथ एक शादी समारोह में चिकनौटा गांव गई थी। डॉक्टर के मुताबिक बुलेट महिला के जबड़े में फंसी हुई है। ऑपरेशन करके निकाला जाएगा। हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा था। युवक के बारे में परिवार को जानकारी नहीं पीड़िता के देवर मो. अशफाक ने बताया कि भाभी अपने दोनों बच्चों के साथ गई थी। हमलावरों ने बेहद करीब से वारदात को अंजाम दिया, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध है, जांच चल रही है वहीं, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वैशाली पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि महिला बोलने की स्थिति में नहीं है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। समस्तीपुर के सीमावर्ती वैशाली जिले के बलीगांव थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में एक युवक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मौक से फरार हो गया। घायल की पहचान सरायरंजन के भगवतपुर वार्ड संख्या-5 निवासी मो. इंसार की पत्नी रुखसाना खातून के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 2 बच्चों के साथ एक शादी समारोह में चिकनौटा गांव गई थी। डॉक्टर के मुताबिक बुलेट महिला के जबड़े में फंसी हुई है। ऑपरेशन करके निकाला जाएगा। हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा था। युवक के बारे में परिवार को जानकारी नहीं पीड़िता के देवर मो. अशफाक ने बताया कि भाभी अपने दोनों बच्चों के साथ गई थी। हमलावरों ने बेहद करीब से वारदात को अंजाम दिया, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया मामला संदिग्ध है, जांच चल रही है वहीं, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वैशाली पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि महिला बोलने की स्थिति में नहीं है। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।


