महिला अचेतावस्था में मिली, अस्पताल रेफर:यदुपट्टी NH-227 किनारे मिली, हालत गंभीर, जहर की आशंका

महिला अचेतावस्था में मिली, अस्पताल रेफर:यदुपट्टी NH-227 किनारे मिली, हालत गंभीर, जहर की आशंका

चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी गांव स्थित चैतन्य कुटी के समीप एनएच-227 किनारे गुरुवार को एक अज्ञात महिला अचेतावस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोश देखकर तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोरौत में भर्ती कराया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभूति भूषण ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभूति भूषण ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के शरीर में किसी विषैले पदार्थ के प्रभाव अथवा जहर फैलने की आशंका प्रतीत हो रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता चिकित्सीय जांच के बाद ही चल सकेगा। समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी गांव स्थित चैतन्य कुटी के समीप एनएच-227 किनारे गुरुवार को एक अज्ञात महिला अचेतावस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने महिला को बेहोश देखकर तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोरौत में भर्ती कराया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभूति भूषण ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विभूति भूषण ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला के शरीर में किसी विषैले पदार्थ के प्रभाव अथवा जहर फैलने की आशंका प्रतीत हो रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता चिकित्सीय जांच के बाद ही चल सकेगा। समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *