नवादा में विधायक के भतीजे कुंदन कुमार (29) के साथ मारपीट की गई है। जिसमें कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने उनके सोने के गहने भी लूट लिए। कुंदन के बड़े भाई चंदन कुमार ने बताया कि वे अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की ब्रेजा कार पीछे से आ रही थी और साइड मांग रही थी। जगह न होने के कारण चंदन साइड नहीं दे पाए। इससे गुस्साए कार सवारों ने गंगटा मुसहरी के पास गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। कुंदन ने बीच-बचाव कर मामला कराया था शांत चंदन अपने घर फुलमा पहुंच गए, लेकिन कार सवार वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते रहे। इसी दौरान चंदन के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद कुंदन अपनी बहन के घर सकरपुरा डेरमा के रास्ते जा रहे थे। ब्रेजा में बैठे लोगों ने फोन करके 10-15 अन्य लोगों को बुला लिया और बाइक से कुंदन का पीछा किया। जसौली रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने कुंदन को रोककर मारपीट की। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट में कुंदन का सिर फट गया और पेट व पैर में अंदरूनी चोटें आईं। लोहे की रॉड से जान से मारने की कोशिश की हमलावरों ने बेल्ट, डंडे और लोहे की रॉड से उसे मारा और जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने कुंदन के गले से दो भर की सोने की चेन, हाथ से दो भर का सोने का ब्रेसलेट और चार सोने की अंगूठियां छीन लीं, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। मारपीट के बाद हमलावर कुंदन को फ्रंटलाइन स्कूल के पास छोड़कर खानपुर गांव भाग गए। नेमदरगंज थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराई गई है. जहां भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजा के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। नवादा में विधायक के भतीजे कुंदन कुमार (29) के साथ मारपीट की गई है। जिसमें कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने उनके सोने के गहने भी लूट लिए। कुंदन के बड़े भाई चंदन कुमार ने बताया कि वे अपने ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की ब्रेजा कार पीछे से आ रही थी और साइड मांग रही थी। जगह न होने के कारण चंदन साइड नहीं दे पाए। इससे गुस्साए कार सवारों ने गंगटा मुसहरी के पास गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। कुंदन ने बीच-बचाव कर मामला कराया था शांत चंदन अपने घर फुलमा पहुंच गए, लेकिन कार सवार वहां भी पहुंच गए और गाली-गलौज करते रहे। इसी दौरान चंदन के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद कुंदन अपनी बहन के घर सकरपुरा डेरमा के रास्ते जा रहे थे। ब्रेजा में बैठे लोगों ने फोन करके 10-15 अन्य लोगों को बुला लिया और बाइक से कुंदन का पीछा किया। जसौली रेलवे फाटक के पास हमलावरों ने कुंदन को रोककर मारपीट की। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट में कुंदन का सिर फट गया और पेट व पैर में अंदरूनी चोटें आईं। लोहे की रॉड से जान से मारने की कोशिश की हमलावरों ने बेल्ट, डंडे और लोहे की रॉड से उसे मारा और जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने कुंदन के गले से दो भर की सोने की चेन, हाथ से दो भर का सोने का ब्रेसलेट और चार सोने की अंगूठियां छीन लीं, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है। मारपीट के बाद हमलावर कुंदन को फ्रंटलाइन स्कूल के पास छोड़कर खानपुर गांव भाग गए। नेमदरगंज थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराई गई है. जहां भाजपा के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह के भतीजा के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।


