खगड़िया में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चड्राइवर भागा; बेटे की शादी में आई थी

खगड़िया में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, चड्राइवर भागा; बेटे की शादी में आई थी

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान बेलदौर नगर पंचायत के गिरजापुर निवासी शकुनी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शकुनी देवी अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। महिला उछलकर दूर जा गिरीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शकुनी देवी अपने घर की ओर जा रही थीं और सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक चालक नशे की हालत में था और अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी कारण वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बाइक को जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शकुनी देवी कुछ ही दिन पहले दूसरे प्रदेश से अपने बेटे की शादी में शामिल होने गांव आई थीं। घर में शादी की खुशियां चल रही थीं, लेकिन इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जहां कुछ दिन पहले घर में जश्न का माहौल था, वहीं अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतका अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गई हैं। परिजनों का कहना है कि एक लापरवाह चालक की वजह से उनका पूरा परिवार बिखर गया। पुलिस का बयान: थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाइक को जब्त कर लिया गया है और फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों में आक्रोश: घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान बेलदौर नगर पंचायत के गिरजापुर निवासी शकुनी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शकुनी देवी अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। महिला उछलकर दूर जा गिरीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शकुनी देवी अपने घर की ओर जा रही थीं और सड़क किनारे चल रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक चालक नशे की हालत में था और अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी कारण वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बाइक को जब्त कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शकुनी देवी कुछ ही दिन पहले दूसरे प्रदेश से अपने बेटे की शादी में शामिल होने गांव आई थीं। घर में शादी की खुशियां चल रही थीं, लेकिन इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जहां कुछ दिन पहले घर में जश्न का माहौल था, वहीं अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतका अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गई हैं। परिजनों का कहना है कि एक लापरवाह चालक की वजह से उनका पूरा परिवार बिखर गया। पुलिस का बयान: थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाइक को जब्त कर लिया गया है और फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों में आक्रोश: घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय करने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *