जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत:काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के पास हादसा,शादी समारोह से लौट रही थीं

जहानाबाद में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत:काको थाना क्षेत्र के सरस्वती मोड़ के पास हादसा,शादी समारोह से लौट रही थीं

जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में सरस्वती मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक से एक शादी समारोह से लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान कोठिया गांव निवासी सीता देवी के रूप में हुई है। किरानी यादव ने बताया कि सीता देवी फिरोजी मठिया में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह समाप्त होने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गिरी सरस्वती मोड़ के समीप पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने चकमा दे दिया। इसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस दुर्घटना में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन विभाग बोला-चालकों को देंगे प्रशिक्षण जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर चालकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं जारी हैं। जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र में सरस्वती मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला बाइक से एक शादी समारोह से लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान कोठिया गांव निवासी सीता देवी के रूप में हुई है। किरानी यादव ने बताया कि सीता देवी फिरोजी मठिया में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह समाप्त होने के बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गिरी सरस्वती मोड़ के समीप पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक ने चकमा दे दिया। इसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस दुर्घटना में सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन विभाग बोला-चालकों को देंगे प्रशिक्षण जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर चालकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं जारी हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *