हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक पर पति के साथ लौट रही थी, ट्रक ने मारी टक्कर

हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक पर पति के साथ लौट रही थी, ट्रक ने मारी टक्कर

हाथरस में आज शुक्रवार शाम आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रही थी, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना आज शाम करीब 4:30 बजे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के प्रताप चौराहे के पास हुई। सलेमपुर गांव (कोतवाली सादाबाद क्षेत्र) निवासी श्रीमती देवी (55) अपने पति संतोष कुमार के साथ बुलेट पर सवार थीं। वे हाथरस तहसील में अपनी बीमार समधन से मिलकर वापस अपने गांव जा रही थीं। पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी, जिससे श्रीमती देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला को तुरंत एक निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *