सीतामढ़ी में पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला की मौत:7 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

सीतामढ़ी में पुरानी रंजिश में मारपीट, महिला की मौत:7 लोगों पर FIR, आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान धर्मपुर निवासी मोहम्मद रजक मंसूरी की 50 वर्षीय पत्नी मोकिमन खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 18 मई की देर रात गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मोकिमन खातून के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया। कई दिनों तक जीवन-मृत्यु से जूझने के बाद 24 मई की रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की पुत्री चांदनी खातून ने बथनाहा थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के हनीफ मंसूरी समेत सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। महिला की मौत इलाज के दौरान हुई
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर उनकी मां के साथ मारपीट की, जिसके कारण उनकी मौत हुई। बथनाहा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत इलाज के दौरान हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान धर्मपुर निवासी मोहम्मद रजक मंसूरी की 50 वर्षीय पत्नी मोकिमन खातून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 18 मई की देर रात गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने मोकिमन खातून के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया
घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया। कई दिनों तक जीवन-मृत्यु से जूझने के बाद 24 मई की रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की पुत्री चांदनी खातून ने बथनाहा थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के हनीफ मंसूरी समेत सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। महिला की मौत इलाज के दौरान हुई
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर उनकी मां के साथ मारपीट की, जिसके कारण उनकी मौत हुई। बथनाहा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत इलाज के दौरान हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *