सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ है। सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई थी
मृतका की पहचान गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी गायित्री देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान कमली राय के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। परिजनों के अनुसार घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई थी। इसी दौरान गायित्री देवी सीढ़ी के संपर्क में आ गईं और तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला को तड़पता देख राजेश कुमार उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गायित्री देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के घर के समीप 220 वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्वयं रस्सी की मदद से तार को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मां की असमय मौत से बच्चों का सहारा छिन गया
गायत्री देवी अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्री एकता कुमारी, छह वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और दो वर्षीय एक अन्य पुत्र को छोड़ गई हैं। मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। मां की असमय मौत से बच्चों का सहारा छिन गया है। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जांच में एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है जबकि एक युवक घायल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ है। सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई थी
मृतका की पहचान गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी गायित्री देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान कमली राय के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। परिजनों के अनुसार घर में लगी लोहे की सीढ़ी में अचानक बिजली प्रवाहित हो गई थी। इसी दौरान गायित्री देवी सीढ़ी के संपर्क में आ गईं और तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला को तड़पता देख राजेश कुमार उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गायित्री देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के घर के समीप 220 वोल्ट का बिजली तार काफी नीचे लटका हुआ था, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्वयं रस्सी की मदद से तार को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मां की असमय मौत से बच्चों का सहारा छिन गया
गायत्री देवी अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्री एकता कुमारी, छह वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और दो वर्षीय एक अन्य पुत्र को छोड़ गई हैं। मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। मां की असमय मौत से बच्चों का सहारा छिन गया है। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। भगवानपुर हाट थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। जांच में एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है जबकि एक युवक घायल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।