मुंगेर में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागड़ी मस्जिद मोड़ के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोरमा देवी के रूप में हुई है। घायल भांजा मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी 33 वर्षीय दीपक कुमार है। मनोरमा देवी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दीपक कुमार को मुंगेर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर किया गया है। इस हादसे में दीपक का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मामी मनोरमा देवी के साथ मुंगेर कोर्ट गए थे। वे अपने छोटे भाई से मिलने गए थे, जो जेल में बंद है और जिसकी कोर्ट में तारीख थी। मुलाकात के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घर लौटते समय नौवागड़ी मस्जिद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक तथा आरोपी ट्रक (BR43GA-1614) को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के आश्रीतों ने पुलिस से तेज रफतार वाहन पर कार्रवाई करने के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वापसी के दौरान मस्जिद मोड़ के पास लंबा जाम लगा हुआ था। जाम से निकलने की कोशिश में दोनों धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों, महिला की मौत
ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला इलाज के लिए एक ई रिक्शा का सहारो लेते हुए अस्पताल भेजा गया। लेकिन जाम इतनी ज्यादा थी की घायल को जाम से निकलने में अधिक देर लग गई।
जिसके बाद महिला के शरीर से अत्यधिक ब्लड निकलता रहा। वहीं तेलिया तालाब के समीप कुछ लोगों ने यातायात पुलिस के वाहन को रुकवाया और उसपर दोनों घायल को चढ़ाया गया और इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पातल भेजा गया। अस्पातल जाने में अधिक देर हाेने के कारण मनोरमा देवी आखीर जींदगी जंग हार गई और उसकी मौत हो गई।
यानी एक तरह से कहा जा सकता है कि तेज रफ्तार वाहन और जाम के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस संबंघ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष बीपीन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर में सोमवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागड़ी मस्जिद मोड़ के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक महिला की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी 45 वर्षीय मनोरमा देवी के रूप में हुई है। घायल भांजा मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी 33 वर्षीय दीपक कुमार है। मनोरमा देवी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दीपक कुमार को मुंगेर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर किया गया है। इस हादसे में दीपक का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी मामी मनोरमा देवी के साथ मुंगेर कोर्ट गए थे। वे अपने छोटे भाई से मिलने गए थे, जो जेल में बंद है और जिसकी कोर्ट में तारीख थी। मुलाकात के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। घर लौटते समय नौवागड़ी मस्जिद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक तथा आरोपी ट्रक (BR43GA-1614) को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के आश्रीतों ने पुलिस से तेज रफतार वाहन पर कार्रवाई करने के साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वापसी के दौरान मस्जिद मोड़ के पास लंबा जाम लगा हुआ था। जाम से निकलने की कोशिश में दोनों धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों, महिला की मौत
ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला इलाज के लिए एक ई रिक्शा का सहारो लेते हुए अस्पताल भेजा गया। लेकिन जाम इतनी ज्यादा थी की घायल को जाम से निकलने में अधिक देर लग गई।
जिसके बाद महिला के शरीर से अत्यधिक ब्लड निकलता रहा। वहीं तेलिया तालाब के समीप कुछ लोगों ने यातायात पुलिस के वाहन को रुकवाया और उसपर दोनों घायल को चढ़ाया गया और इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पातल भेजा गया। अस्पातल जाने में अधिक देर हाेने के कारण मनोरमा देवी आखीर जींदगी जंग हार गई और उसकी मौत हो गई।
यानी एक तरह से कहा जा सकता है कि तेज रफ्तार वाहन और जाम के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस संबंघ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष बीपीन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


