हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दंपती पर फायरिंग कर दी। इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए। घटना देर रात साप्ताहिक बाजार के पास हुई। इधर, मृतक महिला के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पति विकास प्रजापति पर घटना में शामिल होने का संदेह जताया है। परिजनों के अनुसार, विकास का पहले भी एक विवाह हो चुका था और वह अपनी पुरानी पत्नी से बातचीत कर रहा था, जिसका मंजू देवी विरोध करती थीं। विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी दरअसल, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। साप्ताहिक बाजार के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी, वहीं मंजू देवी को कनपटी में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति का इलाज जारी घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। विकास प्रजापति का इलाज जारी है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हेन्देगिर पुलिस पिकेट प्रभारी अजय कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। इस गोलीबारी में मंजू देवी की मौत के बाद उनकी दो छोटी बच्चियां अनाथ हो गई हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दंपती पर फायरिंग कर दी। इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए। घटना देर रात साप्ताहिक बाजार के पास हुई। इधर, मृतक महिला के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पति विकास प्रजापति पर घटना में शामिल होने का संदेह जताया है। परिजनों के अनुसार, विकास का पहले भी एक विवाह हो चुका था और वह अपनी पुरानी पत्नी से बातचीत कर रहा था, जिसका मंजू देवी विरोध करती थीं। विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी दरअसल, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। साप्ताहिक बाजार के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी, वहीं मंजू देवी को कनपटी में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति का इलाज जारी घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। विकास प्रजापति का इलाज जारी है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हेन्देगिर पुलिस पिकेट प्रभारी अजय कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। इस गोलीबारी में मंजू देवी की मौत के बाद उनकी दो छोटी बच्चियां अनाथ हो गई हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।


