शेखपुरा। शेखपुरा-बेलोनी मुख्य सड़क मार्ग पर गगौर मध्य विद्यालय के पास दो दिन पहले एक बेकाबू बाइक की चपेट में आकर घायल हुई 65 वर्षीय रीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में उनके साथ एक अन्य महिला भी घायल हुई थीं। यह घटना बीते गुरुवार देर शाम कोरमा थाना क्षेत्र में हुई थी। गगौर गांव निवासी अरुण सिंह की पत्नी रीता देवी और सुरेंद्र सिंह की पत्नी धर्मशिला देवी इवनिंग वॉक पर निकली थीं। वे सड़क किनारे बैठी थीं, तभी तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने डायल 112 की पुलिस टीम को एएसआई सुंदर मेहरा के नेतृत्व में मौके पर भेजा। पुलिस ने घायल महिलाओं को तुरंत अपने वाहन से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया, लेकिन बाइक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल रीता देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उसी दिन सदर अस्पताल से हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रीता देवी का शव गांव पहुंचते ही वहां शोक का माहौल छा गया। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने गगौर गांव पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उसी समय छापामारी कर लौट रही थी, जब यह घटना हुई। पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा। शेखपुरा-बेलोनी मुख्य सड़क मार्ग पर गगौर मध्य विद्यालय के पास दो दिन पहले एक बेकाबू बाइक की चपेट में आकर घायल हुई 65 वर्षीय रीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में उनके साथ एक अन्य महिला भी घायल हुई थीं। यह घटना बीते गुरुवार देर शाम कोरमा थाना क्षेत्र में हुई थी। गगौर गांव निवासी अरुण सिंह की पत्नी रीता देवी और सुरेंद्र सिंह की पत्नी धर्मशिला देवी इवनिंग वॉक पर निकली थीं। वे सड़क किनारे बैठी थीं, तभी तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने डायल 112 की पुलिस टीम को एएसआई सुंदर मेहरा के नेतृत्व में मौके पर भेजा। पुलिस ने घायल महिलाओं को तुरंत अपने वाहन से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया, लेकिन बाइक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल रीता देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उसी दिन सदर अस्पताल से हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रीता देवी का शव गांव पहुंचते ही वहां शोक का माहौल छा गया। कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने गगौर गांव पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उसी समय छापामारी कर लौट रही थी, जब यह घटना हुई। पुलिस टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


