पूर्णिया में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शादी के बाद बेटी की विदाई नहीं होने से परेशान थी। शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे झूलता मिला। मृतका की पहचान बेलगच्छी कन्हारिया निवासी उर्मिला(60) के तौर पर हुई है। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र की है। बहू चमेली देवी ने बताया कि ससुर की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद किसी तरह बड़ी बेटी की शादी गांव के ही मुन्नू महलदार से करा दी। मगर शादी के कुछ साल बाद ही बड़ी बेटी की मौत हो गई। इसके बाद घर और समाज की रजामंदी से छोटी बेटी अर्चना की शादी मुन्नू से करा दी गई। मगर शादी के बाद से ही अर्चना की विदाई ले जाने से मना कर रहा था। इसी कारण से मां टेंशन में रहती थी। घटना के समय घर में महिला अकेले थी चमेली देवी ने आगे बताया कि शनिवार सुबह घर में कोई नहीं था। सभी अपने काम से बाहर गए थे। मेरी सास अकेले थी, इस दौरान खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। घर के सदस्य जब कमरे में पहुंचे, लाश रस्सी के सहारे फंदे से झूल रही थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जी रही है। पूर्णिया में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शादी के बाद बेटी की विदाई नहीं होने से परेशान थी। शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे झूलता मिला। मृतका की पहचान बेलगच्छी कन्हारिया निवासी उर्मिला(60) के तौर पर हुई है। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र की है। बहू चमेली देवी ने बताया कि ससुर की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद किसी तरह बड़ी बेटी की शादी गांव के ही मुन्नू महलदार से करा दी। मगर शादी के कुछ साल बाद ही बड़ी बेटी की मौत हो गई। इसके बाद घर और समाज की रजामंदी से छोटी बेटी अर्चना की शादी मुन्नू से करा दी गई। मगर शादी के बाद से ही अर्चना की विदाई ले जाने से मना कर रहा था। इसी कारण से मां टेंशन में रहती थी। घटना के समय घर में महिला अकेले थी चमेली देवी ने आगे बताया कि शनिवार सुबह घर में कोई नहीं था। सभी अपने काम से बाहर गए थे। मेरी सास अकेले थी, इस दौरान खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। घर के सदस्य जब कमरे में पहुंचे, लाश रस्सी के सहारे फंदे से झूल रही थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जी रही है।


