पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला:झालावाड़ में युवक गंभीर झुलसा, पुलिस ने बयान दर्ज किए

पत्नी ने पति को जलते भूसे में धकेला:झालावाड़ में युवक गंभीर झुलसा, पुलिस ने बयान दर्ज किए

झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के पीथखेड़ी गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के चलते एक पत्नी ने अपने पति को जलते हुए भूसे में धक्का दे दिया।
इस घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दातिया बकानी निवासी कमलेश पुत्र भंवरलाल भील ने पुलिस को बताया कि वह कुछ जरूरी दस्तावेज लेने अपने गांव आया था। दस्तावेजों को लेकर उसकी पत्नी से लगातार कहासुनी चल रही थी। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कमलेश अपने गांव लौटने के लिए निकला। पत्नी ने पीछे से धक्का दिया
इस दौरान एक खेत के पास भूसा जल रहा था, तभी आरोप है कि पत्नी ने पीछे से धक्का दे दिया। इससे कमलेश जलते भूसे में गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद घायल कमलेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी
अस्पताल चौकी से सूचना मिलने पर सुनेल थाना पुलिस झालावाड़ अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल कमलेश के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। इन बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सुनेल थाने के सीआई विष्णु सिंह ने बताया कि अस्पताल चौकी से सूचना मिलने के बाद पुलिस को झालावाड़ अस्पताल भेजकर पर्चा बयान की कार्रवाई की जा रही है। पर्चा बयान में सामने आई जानकारी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *