गोपालगंज में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव की है। मृतका की पहचान शाहालू अली की पत्नी 25 वर्षीय नाजिया खातून के रूप में हुई है। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मायके वालों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, फरार पति की तलाश की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार ससुर से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरी खबर डिटेल में पढ़िए…
परिजनों का कहना है कि नाजिया खातून की शादी अमही के शाहालू अली से 7 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ सालों तक सबकुछ नॉर्मल था। दोनों के दो बच्चे भी हुए हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। इधर, कुछ सालों से नाजिया को उसका पति किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि ससुराल वाले घरेलू कलह के कारण उसे परेशान करते थे। गोपालगंज में युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव की है। मृतका की पहचान शाहालू अली की पत्नी 25 वर्षीय नाजिया खातून के रूप में हुई है। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मायके वालों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, फरार पति की तलाश की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार ससुर से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पूरी खबर डिटेल में पढ़िए…
परिजनों का कहना है कि नाजिया खातून की शादी अमही के शाहालू अली से 7 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ सालों तक सबकुछ नॉर्मल था। दोनों के दो बच्चे भी हुए हैं। जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। इधर, कुछ सालों से नाजिया को उसका पति किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म होने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि ससुराल वाले घरेलू कलह के कारण उसे परेशान करते थे।


