अररिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अररिया प्रेम नगर वार्ड संख्या-16 में 16 वर्षीय सजदा परवीन हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और आरोपी पति के कथित कबूलनामे ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की मां साहिस्ता परवीन और पति अब्बू नसर पर सजदा परवीन की हत्या का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पिता ने लगाया मां और दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप मृतका के पिता मोहम्मद मुदस्सिर ने अररिया आरएस थाना में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपनी बेटी साजदा परवीन की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से अब्बू नसर पिता कमालुद्दीन के साथ कराई थी। पिता का आरोप है कि अब्बू नसर पिछले कई वर्षों से उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसका साहिस्ता परवीन के साथ संबंध बन गया। मुदस्सिर ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले साहिस्ता परवीन ने अब्बू नसर के साथ मिलकर 10 कट्ठा जमीन भी अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली थी। इसके बाद बेटी की शादी भी जबरदस्ती अब्बू नसर से कर दी गई। शादी के बाद भी जारी रहा आना-जाना परिजनों के अनुसार, शादी के बाद साजदा और अब्बू नसर गोढ़ी चौक के पास झोपड़ीनुमा घर में रहने लगे थे। आरोप है कि साहिस्ता परवीन वहां भी नियमित रूप से आती-जाती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां और दामाद के रिश्ते को लेकर इलाके में पहले से चर्चा थी। बेटी साजदा को इसकी जानकारी थी और वह इसका विरोध करती थी। रात में घर लाए गए शव को देखकर कांप गए परिजन पिता के अनुसार, 1 जुलाई की रात करीब 11 बजे अब्बू नसर और साहिस्ता परवीन बाइक से साजदा को गोढ़ी चौक से प्रेम नगर स्थित घर लेकर आए। जब परिजनों ने बेटी को देखा तो वह मृत अवस्था में थी। मुदस्सिर ने बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। पूरा शरीर पिटाई के कारण लाल-काला पड़ गया था। परिजनों का आरोप है कि साजदा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने भी बताया पुराना विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, साहिस्ता परवीन और अब्बू नसर के संबंधों की चर्चा पिछले कई वर्षों से थी। लोगों का कहना है कि जब यह बात ज्यादा फैलने लगी तो साहिस्ता ने प्रेम नगर वार्ड संख्या-3 में सुनसान जगह पर घर बनाकर रहना शुरू कर दिया था। पड़ोसियों के अनुसार, साजदा इस रिश्ते से परेशान थी और उसने इसका विरोध किया था। इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। मिट्टी की रस्म में पहुंचा था पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि 2 जून को जब अब्बू नसर अपनी पत्नी साजदा की मिट्टी की रस्म में पहुंचा, उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने साहिस्ता परवीन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने बताई पूरी कहानी: पुलिस अररिया आरएस थाना पुलिस के अनुसार, पिता के आवेदन पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। थाना कांड संख्या 125/26 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अब्बू नसर ने सास के साथ अवैध संबंध की वजह से साजदा की हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। घटना से इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद प्रेम नगर सहित आसपास के इलाकों में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक मां और पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगना बेहद दुखद और चिंताजनक है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी। अररिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अररिया प्रेम नगर वार्ड संख्या-16 में 16 वर्षीय सजदा परवीन हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों और आरोपी पति के कथित कबूलनामे ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की मां साहिस्ता परवीन और पति अब्बू नसर पर सजदा परवीन की हत्या का आरोप है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध और पारिवारिक विवाद की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पिता ने लगाया मां और दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप मृतका के पिता मोहम्मद मुदस्सिर ने अररिया आरएस थाना में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपनी बेटी साजदा परवीन की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से अब्बू नसर पिता कमालुद्दीन के साथ कराई थी। पिता का आरोप है कि अब्बू नसर पिछले कई वर्षों से उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान उसका साहिस्ता परवीन के साथ संबंध बन गया। मुदस्सिर ने आरोप लगाया कि करीब तीन साल पहले साहिस्ता परवीन ने अब्बू नसर के साथ मिलकर 10 कट्ठा जमीन भी अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली थी। इसके बाद बेटी की शादी भी जबरदस्ती अब्बू नसर से कर दी गई। शादी के बाद भी जारी रहा आना-जाना परिजनों के अनुसार, शादी के बाद साजदा और अब्बू नसर गोढ़ी चौक के पास झोपड़ीनुमा घर में रहने लगे थे। आरोप है कि साहिस्ता परवीन वहां भी नियमित रूप से आती-जाती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मां और दामाद के रिश्ते को लेकर इलाके में पहले से चर्चा थी। बेटी साजदा को इसकी जानकारी थी और वह इसका विरोध करती थी। रात में घर लाए गए शव को देखकर कांप गए परिजन पिता के अनुसार, 1 जुलाई की रात करीब 11 बजे अब्बू नसर और साहिस्ता परवीन बाइक से साजदा को गोढ़ी चौक से प्रेम नगर स्थित घर लेकर आए। जब परिजनों ने बेटी को देखा तो वह मृत अवस्था में थी। मुदस्सिर ने बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। पूरा शरीर पिटाई के कारण लाल-काला पड़ गया था। परिजनों का आरोप है कि साजदा के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गई कि उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने भी बताया पुराना विवाद स्थानीय लोगों के अनुसार, साहिस्ता परवीन और अब्बू नसर के संबंधों की चर्चा पिछले कई वर्षों से थी। लोगों का कहना है कि जब यह बात ज्यादा फैलने लगी तो साहिस्ता ने प्रेम नगर वार्ड संख्या-3 में सुनसान जगह पर घर बनाकर रहना शुरू कर दिया था। पड़ोसियों के अनुसार, साजदा इस रिश्ते से परेशान थी और उसने इसका विरोध किया था। इसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। मिट्टी की रस्म में पहुंचा था पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि 2 जून को जब अब्बू नसर अपनी पत्नी साजदा की मिट्टी की रस्म में पहुंचा, उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने साहिस्ता परवीन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पति ने बताई पूरी कहानी: पुलिस अररिया आरएस थाना पुलिस के अनुसार, पिता के आवेदन पर तुरंत मामला दर्ज किया गया। थाना कांड संख्या 125/26 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अब्बू नसर ने सास के साथ अवैध संबंध की वजह से साजदा की हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया जा रहा है। घटना से इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद प्रेम नगर सहित आसपास के इलाकों में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक मां और पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगना बेहद दुखद और चिंताजनक है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।


