250 छात्र घायल, कई पुलिसकर्मियों को भी लगी चोट, छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार शिक्षक बहाली (टीआरई-4) की वैकेंसी निकालने की मांग को लेकर पांच हजार अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वे झंडा-बैनर लेकर पटना कॉलेज से निकले। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगी थी। वहां एक घंटा तक पुलिस से धक्कामुक्की होती रही। अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होने के बाद भी डटे रहे। बारिश में भी नहीं हटे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने दावा किया कि लाठीचार्ज में 250 अभ्यर्थी घायल और चोटिल हो गए। उनमें चार-पांच का सिर फट गया है। वहीं, गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पानी की बोतल फेंकी, पथराव किया, बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसमें टाउन एसडीपीओ-2 केएन सिंह, थानेदार अखिलेश समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इधर, पुलिस ने छात्र नेता दिलीप कुमार समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। अभ्यर्थियों का कहना था-तत्कालीन शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कई बार कहा था कि जल्द ही विज्ञापन जारी होगा, लेकिन बीपीएससी ने अबतक नहीं निकाला। दिलीप ने कहा-अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि टीआरई-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन अबतक जारी नहीं किया गया। बीपीएससी बरगला रहा है।
नौ माह में नौवीं बार प्रदर्शन 7 अगस्त 2025 : एसटीईटी पहले कराने की मांग को लेकर डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज। 19 अगस्त 2025 : पटना कॉलेज से सीएम आवास मार्च, आधा दर्जन अभ्यर्थी हिरासत में। 8 सितंबर-2025 : टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग पर प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर रोका गया। 9 सितंबर 2025 : डाकबंगला चौराहा आैर जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज, पानी की बौछार। 19 सितंबर 2025 : वैकेंसी बढ़ाने की मांग के लिए प्रदर्शन। 4 अक्टूबर 2025 : पटना कॉलेज से मार्च, जेपी गोलंबर पर रोका गया। 9 फरवरी 2026 : विधानसभा के पास टीचर बहाली को लेकर प्रदर्शन। 18 मार्च 2026 : जेपी गोलंबर पर छात्रों को पुलिस ने रोका। महिलाओं को पैर से कुचलने का आरोप पुलिस ने पहले से ही जेपी गोलंबर पर घेराबंदी कर रखी थी। भारी तादाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। वाटर कैनन आैर आंसू का गोला दागने के लिए वाहन मंगवाए गए। बसों से लाठीधारी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इस बीच गांधी मैदान की चारों आेर वाहनों की कतार लग गई थी। वाटर कैनन आैर आंसू का गोला छोड़े बिना पुलिस ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगी। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि महिलाओं को पैर से कुचला गया। शिक्षक अभ्यर्थियों की तीन मांगें बीपीएससी 1.20 लाख टीचरों की वैकेंसी जारी करे। टीआरई-4 का कैलेंडर जारी करे बीपीएससी। रिजल्ट से पहले काउंसिलिंग हो। 250 छात्र घायल, कई पुलिसकर्मियों को भी लगी चोट, छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार शिक्षक बहाली (टीआरई-4) की वैकेंसी निकालने की मांग को लेकर पांच हजार अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। वे झंडा-बैनर लेकर पटना कॉलेज से निकले। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगी थी। वहां एक घंटा तक पुलिस से धक्कामुक्की होती रही। अभ्यर्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होने के बाद भी डटे रहे। बारिश में भी नहीं हटे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने दावा किया कि लाठीचार्ज में 250 अभ्यर्थी घायल और चोटिल हो गए। उनमें चार-पांच का सिर फट गया है। वहीं, गांधी मैदान थानेदार अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पानी की बोतल फेंकी, पथराव किया, बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसमें टाउन एसडीपीओ-2 केएन सिंह, थानेदार अखिलेश समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इधर, पुलिस ने छात्र नेता दिलीप कुमार समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। अभ्यर्थियों का कहना था-तत्कालीन शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कई बार कहा था कि जल्द ही विज्ञापन जारी होगा, लेकिन बीपीएससी ने अबतक नहीं निकाला। दिलीप ने कहा-अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि टीआरई-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन अबतक जारी नहीं किया गया। बीपीएससी बरगला रहा है।
नौ माह में नौवीं बार प्रदर्शन 7 अगस्त 2025 : एसटीईटी पहले कराने की मांग को लेकर डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज। 19 अगस्त 2025 : पटना कॉलेज से सीएम आवास मार्च, आधा दर्जन अभ्यर्थी हिरासत में। 8 सितंबर-2025 : टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग पर प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर रोका गया। 9 सितंबर 2025 : डाकबंगला चौराहा आैर जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन, लाठीचार्ज, पानी की बौछार। 19 सितंबर 2025 : वैकेंसी बढ़ाने की मांग के लिए प्रदर्शन। 4 अक्टूबर 2025 : पटना कॉलेज से मार्च, जेपी गोलंबर पर रोका गया। 9 फरवरी 2026 : विधानसभा के पास टीचर बहाली को लेकर प्रदर्शन। 18 मार्च 2026 : जेपी गोलंबर पर छात्रों को पुलिस ने रोका। महिलाओं को पैर से कुचलने का आरोप पुलिस ने पहले से ही जेपी गोलंबर पर घेराबंदी कर रखी थी। भारी तादाद में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। वाटर कैनन आैर आंसू का गोला दागने के लिए वाहन मंगवाए गए। बसों से लाठीधारी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इस बीच गांधी मैदान की चारों आेर वाहनों की कतार लग गई थी। वाटर कैनन आैर आंसू का गोला छोड़े बिना पुलिस ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगी। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि महिलाओं को पैर से कुचला गया। शिक्षक अभ्यर्थियों की तीन मांगें बीपीएससी 1.20 लाख टीचरों की वैकेंसी जारी करे। टीआरई-4 का कैलेंडर जारी करे बीपीएससी। रिजल्ट से पहले काउंसिलिंग हो।


