हरदोई में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला:दबंगों ने परिवार पर बांके से किया वार, तीन घायल, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हरदोई में छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला:दबंगों ने परिवार पर बांके से किया वार, तीन घायल, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हरदोई के संडीला कस्बे में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि दबंग युवकों ने घर के बाहर उत्पात मचाया और बांके से हमला कर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर हमलावरों से बांका छीन लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, दूसरे मोहल्ले के तौफीक, फैसल, आसिफ, आमिर, आदिल और सलीम सहित 10 से 15 युवक अक्सर मोहल्ले में घूमते थे और लड़कियों पर फब्तियां कसते थे। परिवार का आरोप है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी, जो कक्षा नौ की छात्रा है, स्कूल आते-जाते समय आरोपी उसका पीछा करते थे। युवक कई बाइकों पर घर के बाहर बैठकर सिगरेट पीते और अश्लील हरकतें करते थे। लगभग पंद्रह दिन पहले मोहल्ले वालों ने विरोध कर उन्हें भगा दिया था, जिसके बाद से आरोपी परिवार से रंजिश मान रहे थे और लगातार धमकियां दे रहे थे। मंगलवार रात, छात्रा का 18 वर्षीय भाई परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। उसने घर के बाहर मौजूद इन युवकों का विरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर दबंग भड़क गए और युवक पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पिता और एक पड़ोसी युवक भी इस हमले में घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि पिता का प्राथमिक उपचार किया गया। मोहल्ले वालों ने हमलावरों से बांका छीनकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हथियार कब्जे में लेकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *