हुड्डा की मौजूदगी में आज क्या ऐलान करेंगे बादली MLA:झज्जर के हसनपुर निवास पर हनुमान जी रोट’ कार्यक्रम पर टिकी राजनीतिक नजरें

हुड्डा की मौजूदगी में आज क्या ऐलान करेंगे बादली MLA:झज्जर के हसनपुर निवास पर हनुमान जी रोट’ कार्यक्रम पर टिकी राजनीतिक नजरें

बादली विधानसभा की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बादली विधायक कुलदीप वत्स के हसनपुर स्थित निवास पर मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘हनुमान जी का रोट’ कार्यक्रम ने राजनीतिक हलकों में खासा उत्साह पैदा कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पहुंचने की संभावना है। दरअसल, विधायक कुलदीप वत्स पहले ही सार्वजनिक रूप से 5 मई को बड़ा ऐलान करने के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में अब राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में बादली विधायक कौन सा बड़ा फैसला या घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यह घोषणा क्षेत्रीय राजनीति, संगठन विस्तार, समर्थकों को नई जिम्मेदारियां देने, आगामी चुनावी रणनीति या फिर क्षेत्र के विकास से जुड़े किसी बड़े मुद्दे को लेकर हो सकती है। हालांकि अभी तक विधायक या उनकी टीम की ओर से ऐलान की प्रकृति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि की एक प्रेसवार्ता में उन्होंनें ये भी कहा था कि 5 को ही स्प्ष्ट होगा कि वह कांग्रेस में रहेगें या नही। धार्मिक आयोजन के बहाने यह कार्यक्रम अब पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप लेता नजर आ रहा है। हसनपुर में सुबह से ही क्षेत्रभर के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और ग्रामीणों के पहुंचने की तैयारी है। माना जा रहा है कि भारी भीड़ के बीच मंच से दिया गया संदेश बादली की आगामी राजनीति की दिशा तय कर सकता है। दीपेंद्र हुड्डा मंच से मौजूद रहते हैं और कुलदीप वत्स कोई बड़ा संदेश देते हैं, तो इसका असर सिर्फ बादली ही नहीं बल्कि झज्जर जिले की कांग्रेस राजनीति पर भी पड़ सकता है। क्योंकि कुलदीप वत्स कह चुकें कांग्रस में बडे़ जयचंद और मगरमच्छ हैं जो पार्टी को खत्म कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि धार्मिक आयोजन के मंच से विधायक कुलदीप वत्स आखिर कौन सा ऐसा बड़ा ऐलान करते हैं, जिसकी चर्चा पिछले कई दिनों से पूरे क्षेत्र में हो रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *