West Bengal Election Result 2026 Analysis: कैसे ममता पर भारी पड़ रही बीजेपी?

West Bengal Election Result 2026 Analysis: कैसे ममता पर भारी पड़ रही बीजेपी?

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026: पश्चिम बंगाल में 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है। 

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में अब तक हुई मतगणना से साफ हो गया है कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भाजपा से जबर्दस्त टक्कर मिल रही है। यह भी साफ है कि भाजपा का प्रदर्शन इस बार भी पिछली बार की तुलना में अच्छा रहने वाला है। 2011 से ही भाजपा लगातार पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करती आ रही है। इस चुनाव में उसकी स्थिति और मजबूत होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानते हैं:

Double M फैक्टर: ममता की जीत के पीछे दो “M” का हाथ रहा है- मुस्लिम और महिला। इस बार दोनों पर प्रहार हुआ। एसआईआर की वजह से मुस्लिम मतदाता कम हुए और बीजेपी ने चुनाव घोषणापत्र, प्रचार, उम्मीदवार चयन के जरिए महिलाओं को साधा।

Anti Incumbancy: ममता बनर्जी 2011 से सीएम हैं। इस बार उन्हें ज्यादा सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, टीएमसी कार्यकर्ताओं की कथित गुंडागर्दी को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया और ज़ोर-शोर से जनता तक पहुंचाया।

Polarisation: इस बार के चुनाव में ध्रुवीकरण भी खूब हुआ। बीजेपी ने घुसपैठ का मुद्दा उठा कर गैर मुस्लिम वोटर्स को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश की।

Election Management: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 2016 में 3 सीटें मिली थीं। 2021 में 77 मिलीं। 2021 में उसका वोट प्रतिशत 38 तक पहुंच गया था। यह बीजेपी के लिए संकेत था कि बंगाल में वह टीएमसी का विकल्प बन सकती है। पिछले चुनाव में कई सीटें ऐसी थीं जहां बीजेपी के उम्मीदवार अपेक्षाकृत काफी कम मार्जिन से हारे थे। उन सीटों पर बीजेपी के लिए संभावनाएं बाकी थीं। बीजेपी ने संभावनाओं को अवसर में बदलने के लिए पूरी ताकत लगा दी।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *