मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश:सरैया में मकान पर गिरा पेड़, कुढ़नी में सड़क पर गिरा पोल; कई इलाकों में बिजली बाधित

मुजफ्फरपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश:सरैया में मकान पर गिरा पेड़, कुढ़नी में सड़क पर गिरा पोल; कई इलाकों में बिजली बाधित

मुजफ्फरपुर में आज शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कहीं मकान पर पेड़ गिरा, तो कहीं सड़कें बाधित हो गईं, वहीं शहर में भी कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग सरैया प्रखंड के मधौल पंचायत वार्ड संख्या-12 में तेज आंधी के दौरान एक हादसा हो गया। नरेश दास के घर पर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत काम शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राईन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बिजली का पोल सड़क पर गिरा इधर, कुढ़नी प्रखंड के चकिया पंचायत अंतर्गत पुपरी गांव में आंधी के कारण कई पेड़ और बिजली के पोल उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्पीकर चौक पर गिरा होर्डिंग वहीं, शहर में भी आंधी-बारिश का असर साफ देखने को मिला। स्पीकर चौक के पास सड़क पर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, तेज आंधी और बारिश ने मुजफ्फरपुर में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुजफ्फरपुर में आज शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कहीं मकान पर पेड़ गिरा, तो कहीं सड़कें बाधित हो गईं, वहीं शहर में भी कई जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग सरैया प्रखंड के मधौल पंचायत वार्ड संख्या-12 में तेज आंधी के दौरान एक हादसा हो गया। नरेश दास के घर पर अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत काम शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि रहमतुल्ला राईन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बिजली का पोल सड़क पर गिरा इधर, कुढ़नी प्रखंड के चकिया पंचायत अंतर्गत पुपरी गांव में आंधी के कारण कई पेड़ और बिजली के पोल उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। स्पीकर चौक पर गिरा होर्डिंग वहीं, शहर में भी आंधी-बारिश का असर साफ देखने को मिला। स्पीकर चौक के पास सड़क पर एक बड़ा होर्डिंग गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी के बीच काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर, तेज आंधी और बारिश ने मुजफ्फरपुर में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *