Bhagyashree Reacts To Salman Khan Angry Outburst At Paparazzi: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सुपरस्टार सलमान खान के हाल ही में पैपराजी पर भड़कने की घटना पर अपनी राय व्यक्त कीं। उन्होंने न सिर्फ सलमान का सपोर्ट किया बल्कि मीडिया और स्टार्स के बीच सम्मान और संवेदनशीलता की एक जरूरी बात भी कही।
ये नहीं भूलना चाहिए कि सेलेब्रिटी भी इंसान हैं
19 मई को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान को पैपराजी पर बेहद नाराज होते देखा गया। जो सलमान आमतौर पर फोटोग्राफरों को हैलों करते और पोज देते दिखते हैं, वो उस दिन काफी टेंशन में नजर आए। उन्होंने पैपराजी से पूछा, “पागल हो गए हो?” और गुस्से में अपने माथे की ओर इशारा किया। इसके बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर किए जिनमें उन्होंने फोटोग्राफरों को किसी के दर्द से पैसे कमाने की कोशिश न करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने ये भी कहा कि 60 साल की उम्र में भी वो लड़ना नहीं भूले हैं।
बता दें, इस पूरे विवाद पर ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने एक इवेंट में बोलते हुए कहा कि मीडिया और स्टार्स के बीच एक बराबर का रिश्ता होता है। उन्होंने कहा कि पैपराजी अपना काम करते हैं लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि सेलेब्रिटी भी इंसान हैं। उन्होंने कहा, “जब कोई इंसान स्ट्रेस में होता है तो वो अकेला रहना चाहता है इस बात का सम्मान करना चाहिए।” उनका कहना था कि पैपराजी और स्टार्स को खासकर मुश्किल और नाजुक वक्त में एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
वहां पैपराजी ने उनसे माफी मांगी
बता दें, भाग्यश्री और सलमान खान का रिश्ता 1989 की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से जुड़ा है। ये फिल्म भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म थी और अपने जमाने की सबसे आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों में से एक बनी। हालांकि, इस घटना के एक दिन बाद सलमान मुंबई में रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए। वहां पैपराजी ने उनसे माफी मांगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान खान अब चित्रांगदा सिंह के साथ ‘मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड है। बता दें, अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया और विपिन भारद्वाज भी हैं।



and leashed out at photographs who followed his car and created chaotic scene outside’s mumbai’s Hinduja hospital where he was visiting a close contact dealing…