Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: डेविड धवन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है‘ का ट्रेलर आखिरकार शनिवार को मुंबई में एक धमाकेदार इवेंट में लॉन्च हो गया। डेविड धवन, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और पूरी कास्ट-क्रू इस खास मौके पर मौजूद रही। गुरुवार को टेक्निकल दिक्कतों की वजह से ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल हो गया था जिसके बाद आज शनिवार को ये आयोजन किया गया।
ये एक टिपिकल डेविड धवन कॉमेडी है
इस ट्रेलर को देखकर साफ हो गया कि ये एक टिपिकल डेविड धवन कॉमेडी है। एक हीरो, दो हिरोइनें और दोस्तों का एक मजेदार गैंग डेविड धवन का ये फॉर्मूला इस बार भी कायम है। ट्रेलर में ऐसे डायलॉग और सीन हैं जो दर्शकों को हंसाएंगे। हालांकि, कुछ सीन पुरानी फिल्मों की याद भी दिला सकते हैं।
बता दें, ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा कि डेविड धवन ने सचमुच ” वरुण, मृणाल और पूजा की तिकड़ी पूरी तरह मनोरंजन और पागलपन का मेल है। तो वहीं एक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया में किसी ने लिखा कि इस पर पैसे खर्च करने के बजाय OTT का सब्सक्रिप्शन लेना बेहतर होगा, लेकिन एक और फैन ने उत्साह के साथ लिखा कि डेविड धवन की क्लासिक कॉमेडी को पर्दे पर वापस देखने का इंतजार नहीं हो रहा और 5 जून के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

रिलीज डेट भी काफी उलझी रही

इस फिल्म की रिलीज डेट भी काफी उलझी रही। पहले ये 5 जून को आने वाली थी लेकिन ‘टॉक्सिक’ से क्लैश से बचने के लिए इसे 22 मई तक प्रीपोन कर दिया गया। जब ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन हो गई तो ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिर से अपनी मूल तारीख 5 जून 2026 पर वापस आ गई। बता दें, ये फिल्म डेविड धवन और वरुण धवन की चौथी साझेदारी है। इससे पहले दोनों ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ में साथ काम कर चुके हैं।





(@upalakbr999)