ट्रंप का सिरदर्द बन रहा युद्ध, दो अमेरिकी फाइटर जेट तबाह, अमेरिका के ‘एयर डॉमिनेंस’ दावे पर सवाल

ट्रंप का सिरदर्द बन रहा युद्ध, दो अमेरिकी फाइटर जेट तबाह, अमेरिका के ‘एयर डॉमिनेंस’ दावे पर सवाल

Iran Israel America War: ईरानी हमले में दो अमरीकी लड़ाकू विमान गिरने से हालात गंभीर हो गए हैं। इससे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे पर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरीका का ईरान के आसमान पर पूरा कब्जा है। अभी तक लापता पायलट मिल नहीं पाया है। ईरान ने एफ-15ई जेट मार गिराया था, जबकि ए-10 वारथॉग कुवैत में क्रैश हो गया। तलाश में जुटे दो हेलिकॉप्टरों के भी हमले में क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। आखिरी बार 2003 में इराक पर अमरीकी हमले में अमरीका का कोई जेट गिराया गया था। शनिवार को ट्रंप ने कहा, ‘मैंने ईरान को 10 दिन का समय दिया था कि वह समझौता करे या होर्मुज स्ट्रेट खोल दे। समय खत्म हो रहा है। उन पर पूरी तरह कहर बरपाया जाएगा।’

कासिम सुलेमानी के रिश्तेदार गिरफ्तार, ग्रीनकार्ड रद्द….

ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के दिवंगत जनरल कामिस सुलेमानी की भतीजी हामिदेह सुलेमानी और उनकी बेटी का ग्रीनकार्ड अमरीका ने रद्द करने के बाद गिरफ्तार किया है। उन पर ईरानी शासन का समर्थन करने का आरोप है। अमरीकी विदेशमंत्री मार्को रूबियो ने इसकी जानकारी दी।

न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से बढ़ा खतरा

ईरान के बुशहर में स्थित न्यूक्लियर पावर प्लांट पर शुक्रवार को इजरायल ने बड़ा हमला किया। इसमें एक गार्ड की मौत हो गई। हमले को रूस ने क्रूर कृत्य बताते हुए वहां काम करने वाले अपने 198 कर्मियों की निकासी तेज कर दी है। वहीं ईरानी विदेशमंत्री अराघची ने कहा, अमरीका-इजरायल यहां 4 बार बमबारी कर चुका है। रेडियोएक्टिव रिसाव का असर तेहरान नहीं, बल्कि गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल के देशों की राजधानियों पर पड़ेगा। खाड़ी देशों की राजधानियों में जीवन तबाह कर सकता है।

Iran Israel War Latest Update: युद्ध अपडेट: डे-36

ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि हमने कभी भी पाकिस्तान जाने या वार्ता में शामिल होने से इनकार नहीं किया।

ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल जोन पर हमले में 5 लोग घायल। एयर डिफेंस साइट और रिसर्च से जुड़े सैन्य स्थल पर भी इजरायल के हमले।

ड्रोन हमले में इराक के तेल भंडारों को निशाना बनाया गया, ईरान समर्थित गुट ने अमरीकी ठिकानों पर 19 हमलों की जिम्मेदारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *