ग्लैमर और पैसा दोनों चाहिए? 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग में बनाएं करियर, ये हैं देश के टॉप कॉलेज

ग्लैमर और पैसा दोनों चाहिए? 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग में बनाएं करियर, ये हैं देश के टॉप कॉलेज

Fashion Designing Course After 12th: अगर आपको नए कपड़ों के ट्रेंड्स की समझ है और आप अपनी क्रिएटिविटी से फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं, तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें कि भारत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और कृषि के बाद यह रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है। ऐसे में 12th क्लास पास करने के बाद युवा इस क्रिएटिव फील्ड में अपने सपनों की उड़ान भर सकते हैं। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि आप फैशन जगत में एंट्री कैसे ले सकते हैं और इसके लिए कौन से कोर्स व कॉलेज बेस्ट रहेंगे।

Career in fashion designing

कौन से कोर्स कर सकते हैं

फैशन इंडस्ट्री की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अपना भविष्य संवार सकते हैं। 12वीं के बाद युवा फैशन डिजाइनिंग में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) या बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ऊंचे पदों पर शानदार नौकरी पाने के लिए आप ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स ऑफ डिजाइन (M.Des) भी कर सकते हैं। किसी खास सब्जेक्ट में कमांड हासिल करने के लिए कई तरह के सर्टिफिकेट कोर्स भी अवेलेबल हैं।

भारत की टॉप फैशन यूनिवर्सिटी

फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के लिए देश में कई फेमस इंस्टीट्यूट्स मौजूद हैं:

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT): यह देश का सबसे मशहूर फैशन इंस्टीट्यूट है। इसके देशभर में 20 कैंपस हैं। यहां यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।
  • सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ टेक्सटाइल्स एंड मैनेजमेंट: इस संस्थान में प्रवेश पाने के लिए आपको कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पास करना जरूरी है।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID): यहां से भी 12वीं के बाद शानदार बैचलर कोर्स किए जा सकते हैं, जिसके लिए अलग से प्रवेश परीक्षा होती है।
  • अन्य बेहतरीन कॉलेज: अगर आप फैशन बिजनेस मैनेजमेंट में बीबीए या एमबीए करना चाहते हैं, तो इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (IIAD) एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा एमिटी यूनिवर्सिटी, जेडी बिरला इंस्टीट्यूट और हंस राज महिला महाविद्यालय से भी फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया जा सकता है।
Career in fashion designing

मिलेंगे नौकरी के शानदार मौके

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के बाद करियर के कई बेहतरीन रास्ते खुल जाते हैं। आप बतौर फैशन स्टाइलिस्ट, टेक्सटाइल डिजाइनर, फैशन बायर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मर्चेंडाइजर के रूप में अपना शानदार करियर बना सकते हैं। देश के बड़े और जाने माने ब्रांड्स जैसे फैबइंडिया, बिबा, बाटा, सब्यसाची और गिन्नी एंड जॉनी में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। आप चाहें तो फैशन के क्षेत्र में शिक्षक बन सकते हैं या फिर अपना खुद का फैशन ब्रांड और बुटीक भी शुरू कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कोर्स, प्लेसमेंट और फीस की पूरी जानकारी ध्यान से जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *