विराट कोहली की ‘दिल्ली वाले छोले-भटूरों’ की तलाश मुंबई में खत्म; चेंबूर का यह जॉइंट अब रोज बेच रहा है 2000 प्लेट

विराट कोहली की ‘दिल्ली वाले छोले-भटूरों’ की तलाश मुंबई में खत्म; चेंबूर का यह जॉइंट अब रोज बेच रहा है 2000 प्लेट

Best Chole Bhature in Mumbai: दिल्ली से मुंबई आकर बसने वाले ‘दिल्लीवालों’ के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है ‘दिल्ली जैसा’ स्वाद ढूंढना। लेकिन मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित ‘दिल्ली से’ आउटलेट ने इस मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कभी विराट कोहली की क्रेविंग को शांत करने वाला यह ठिकाना आज मुंबई का सबसे पसंदीदा फूड स्पॉट बन चुका है, जहां रोजाना 2,000 से ज्यादा प्लेट छोले-भटूरे बिक रहे हैं।

विराट और अनुष्का भी हैं मुरीद

आपको बता दें कि क्रिकेट का बादशाह कहे जाने वाले विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपने इंटरव्यूज में दिल्ली के खाने के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहे हैं। इस आउटलेट की दीवारें उन कहानियों की गवाह हैं, जिन्हें अनुष्का शर्मा और स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जब विराट को मुंबई में दिल्ली जैसा स्वाद मिला, तो इस जगह की लोकप्रियता रातों-रात सातवें आसमान पर पहुंच गई।

क्या है ‘दिल्ली से’ का सीक्रेट?

माहराष्ट्र की राजधानी मुंबई में छोले-भटूरे तो बहुत मिलते हैं, लेकिन ‘दिल्ली से’ की खासियत इसकी प्रामाणिकता (Authenticity) है। यहां के भटूरे कड़ाही से सीधे आपके पास आते हैं, जो एकदम फूले हुए और नरम होते हैं। इसके साथ मिलने वाले छोले, प्याज और अचार का कॉम्बिनेशन वही स्वाद देता है जो दिल्ली के पहाड़गंज या लाजपत नगर में मिलता है।

2000 प्लेटों का जादू

आउटलेट की बढ़ती डिमांड और दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती और अक्सर लोगों को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ता है। मुंबई जैसे भागदौड़ भरे महानगर में, जहां हर कोई वक्त की कमी से जूझ रहा है, दिल्ली के इस सोंधे और देसी स्वाद ने लोगों की रफ्तार पर जैसे ब्रेक लगा दिया है और उन्हें सुकून से बैठकर स्वाद चखने पर मजबूर कर दिया है। क्या आम आदमी और क्या नामी हस्तियां, यहां की खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच लाती है। चाहे वे लोग हों जो काम के सिलसिले में दिल्ली छोड़कर मुंबई में बस गए हैं और घर के स्वाद को तरसते हैं, या फिर वे स्थानीय मुंबईकर जो अब दिल्ली के चटखारेदार मसालों के कायल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *