विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ मिलाने से किया इनकार, मैच के बीच हुई थी तीखी बहस

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ मिलाने से किया इनकार, मैच के बीच हुई थी तीखी बहस

Virat Kohli rejected handshake with Travis Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार रात हुए हाई वोल्टेज मैच के दौरान विराट कोहली एक बार फिर एक्शन में थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के 256 रनों के मुश्किल चेज के दौरान कोहली काफी अच्‍छे दिख रहे थे। क्रीज पर थोड़ी देर रुकने के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उनके चेहरे पर टेंशन और फ्रस्ट्रेशन नजर आई। जिसके चलते मैच के बाद बातचीत के दौरान उन्‍होंने ट्रैविस हेड के साथ होने वाले आम हैंडशेक को नजरअंदाज कर दिया। आइये आपको भी बताते हैं कि ये पूरा मामला क्‍या है?

तीखी बहस के बाद हेड से नहीं मिलाया हाथ

दरअसल, मैच की शुरुआत में जब वेंकटेश अय्यर हैदराबाद के बॉलर्स पर अटैक कर रहे थे, खासकर शिवांग कुमार के खिलाफ एक एग्रेसिव ओवर में। उसी बीच तीसरे ओवर के एक वायरल वीडियो में कोहली बॉलिंग के बीच हेड की तरफ मुड़ते और ऑन-फील्ड बातचीत करते हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से हेड को चिढ़ाया

कोहली ने हेड की तरफ इशारा किया और उन्हें बॉलिंग करने को कहा। कोहली इतने पर ही नहीं रुके, उन्‍होंने इम्पैक्ट प्लेयर वाले इशारे से हेड को चिढ़ाया। क्‍योंकि हेड इस सीजन में ज्‍यादातर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले हैं और उन्हें रेगुलर फील्ड में इस्तेमाल नहीं किया गया है।

‘हेड ने कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन…’

मैच हारने के बाद जब आरसीबी के खिलाड़ी विरोधी टीम को बधाई देने के लिए बाहर निकले तो हेड ने कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन कोहली बगैर हाथ मिलाए उनके पास से निकल गए और एसआरएच के दूसरे खिलाड़ियों से मिलाते रहे। ये पल सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है।

15 रन ही बना सके कोहली

एसआरएच के खिलाफ कोहली क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिके और पावरप्ले के आखिरी ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। वह एक धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्‍कर में टाइमिंग से चूक गए। गलत शॉट सीधे सर्कल के अंदर स्मरण रविचंद्रन के पास गया, जिन्होंने आसान कैच पकड़ा। हेड भी मैच का सेकंड लास्ट ओवर फेंकने के लिए अटैक पर आए, जब मैच का नतीजा लगभग हैदराबाद के पक्ष में तय हो गया था। उन्होंने रजत पाटीदार का विकेट लिया।

हार के बावजूद आरसीबी बनी टेबल में टॉपर

आरसीबी आखिरकार मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने के दबाव में टूट गई और मैच 55 रन से हार गई, लेकिन एसआरएच और जीटी पर बेहतर नेट रन रेट की वजह से टॉप पर रही। टॉप तीन टीमों ने लीग स्टेज 18-18 पॉइंट्स के साथ खत्म किया, जिससे नेट रन रेट फाइनल स्टैंडिंग के लिए तय करने वाला फैक्टर बन गया। नतीजतन, आरसीबी और जीटी ने टॉप दो जगह पक्की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *