IPL जीत के बाद जमकर नाचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- ये डांस मूव्स है शानदार

IPL जीत के बाद जमकर नाचे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- ये डांस मूव्स है शानदार

Virat Kohli Anushka Sharma dance video viral: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल मुकाबले में RCB ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार चमचमाती ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोंगटे खड़े कर देने वाले महामुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से धूल चटा दी। बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक जीत के नायक जहां टीम के सभी खिलाड़ी रहे, वहीं विराट कोहली की खतरनाक पारी ने अपनी टीम को ट्रॉफी दिला दी। इस खिताबी जीत के बाद पूरी बेंगलुरु टीम और स्टेडियम में मौजूद फैंस जश्न में डूब गए। लेकिन इस महाजश्न की सबसे खूबसूरत तस्वीर तब सामने आई, जब किंग विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मैदान और पार्टी में एक साथ जमकर डांस किया।

विराट कोहली ने खेली जबरदस्त पारी (RCB wins IPL 2026 final against Gujarat Titans)

फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस के कागिसो रबाडा से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन इस मैच में रबाडा का जादू नहीं चल पाया और वह कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। उनकी कमजोर गेंदबाजी का आरसीबी के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया और आरसीबी ने IPL 2026 की टॉफी अपने नाम कर ली। लेकिन इस महाजश्न के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है किंग विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक बेहद प्यारा वीडियो, जिसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

जीत के जश्न में डूबे विराट- अनुष्का (Virat Kohli Anushka Sharma dance viral After RCB win IPL)

RCB की इस महाविजय के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अपनी सिग्नेचर लाल रंग की आरसीबी टी-शर्ट पहने टीम के साथियों के साथ भांगड़ा और क्रेजी डांस मूव्स करते दिख रहे हैं।

वहीं अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश होकर बीच-बीच में विराट का साथ दे रही हैं और दोनों के इस कपल डांस ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। फैंस इस वीडियो पर “राजा अपनी रानी के साथ है” और “किंग कोहली के बेस्ट मूव्स” जैसे कमेंट्स कर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, कुणाल पांड्या ने भी बेटे के साथ स्टेडियम में अलग तरीके से जीत का जश्न मनाया।

RCB wins IPL 2026 final against Gujarat Titans

अनुष्का ने शेयर की विराट की खास टी-शर्ट वाली फोटो

पति विराट और टीम की इस सफलता पर गर्व जताते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास स्टोरी भी शेयर की। इस तस्वीर में विराट कोहली की पीठ नजर आ रही है, जिसमें उनकी टी-शर्ट पर लिखा है, ‘एक बार अच्छा लगा, तुमने दो बार कर दिखाया’। अनुष्का ने इस फोटो पर एक बड़ा सा रेड हार्ट इमोजी बनाकर बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक ‘बैक-टू-बैक’ जीत को सलाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *