विराट कोहली ने एक झटके में तोड़ा ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल समेत 3 दिग्‍गजों का रिकॉर्ड, पहली बार IPL में हुआ ऐसा

विराट कोहली ने एक झटके में तोड़ा ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल समेत 3 दिग्‍गजों का रिकॉर्ड, पहली बार IPL में हुआ ऐसा

600 plus aggregates in most consecutive IPL editions: विराट कोहली ने आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ 43 रन बनाते ही क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब वह लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्‍यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

600 plus aggregates in most consecutive IPL editions: आरसीबी की रन मशीन विराट कोहली ने आज 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 43 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह इस सीजन में अपने 600 रन पूरे करने के साथ ही लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्‍यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में कोहली ने क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा है, जो तीन बार ही ऐसा कर सके हैं।

दुनिया के पहले ऐसे बल्‍लेबाज बने कोहली

बता दें कि इससे पहले कोहली लगातार सर्वाधिक बार आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल के साथ बराबरी पर थे। गेल ने 2011, 2012 और 2013 में, डेविड वॉर्नर ने 2016, 2017 और 2019 (वह 2018 में उपलब्ध नहीं थे) में और केएल राहुल ने 2020, 2021 और 2022 में ऐसा किया था।

जबकि, कोहली ने 2023, 2024, 2025 और अब 2026 में 600 या उससे ज्‍यादा रन बनाकर उनसे आगे निकल चुके हैं। इस मैच से पहले कोहली के 557 रन थे। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 47 रन बनाते ही वह आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्‍यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए।

लगातार IPL एडिशन में 600 से ज्‍यादा रन

4 – विराट कोहली (2023, 2024, 2025, 2026)

3 – क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)

3 – डेविड वॉर्नर (2016, 2017, 2019)

3 – केएल राहुल (2020, 2021, 2022)

2 – शुभमन गिल (2025, 2026)

2 – साई सुदर्शन (2025, 2026)

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप रेस में चौथे पायदान पर पहुंचे

विराट कोहली अभी तक आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप स्टैंडिंग में 15 मैचों की 15 पारियों में 50 के शानदार औसत और 164.38 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बना चुके हैं और चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। यह उनका आईपीएल करियर का कुल नौवां सीजन है, जब उन्‍होंने 500 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करती है या हारकर क्‍वालीफायर-2 खेलना होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *