‘विराट बाप है तेरा…’ कोहली-ट्रेविस हेड विवाद में फंसा अमेरिकी रैपर, RCB फैंस ने फिर की शर्मनाक हरकत

‘विराट बाप है तेरा…’ कोहली-ट्रेविस हेड विवाद में फंसा अमेरिकी रैपर, RCB फैंस ने फिर की शर्मनाक हरकत

Travis Scott trolled by Kohli fans: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मैच के बाद विराट कोहली और ट्रेविस हेड का विवाद बढ़ गया है। इस बीच, नाम के कन्फ्यूजन में कोहली के फैंस ने अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। 

Travis Scott trolled by Virat Kohli fans: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हुए विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर शुरू हुआ विवाद अब हर दिन एक नया और अजीब मोड़ ले रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई थी। मामला तब और बिगड़ गया जब मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ मिलाने तक से साफ इनकार कर दिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए और उन्होंने ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका को निशाना बनाना शुरू कर दिया। लेकिन अब इस कहानी में एक ऐसा अजीब ट्विस्ट आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, नाम के कन्फ्यूजन की वजह से अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट (Travis Scott) भी इस विवाद के शिकार बन गए हैं।

RCB फैंस की शर्मनाक हरकत

विराट कोहली के कुछ फैंस ने ट्रेविस स्कॉट को गलती से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ट्रेविस हेड समझ लिया। इसके बाद फैंस ने रैपर ट्रेविस स्कॉट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर उनकी तस्वीरों के नीचे गंदे और नफरत भरे कमेंट्स की बाढ़ ला दी। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर फैंस की अंधभक्ति के काले सच को सामने ला दिया है।

ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने बयां किया अपना दर्द

इससे पहले, ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका ने मीडिया के सामने आकर आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति और विराट कोहली के बीच हुए झगड़े के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी के परिवार को क्रिकेट के मैदान की दुश्मनी की सजा भुगतनी पड़ रही हो। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जब ट्रेविस हेड ने रोहित शर्मा का शानदार कैच पकड़ा था, तब भी जेसिका को इसी तरह की ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2026 में भी बिल्कुल वैसा ही हो रहा है।

जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट से बात करते हुए कहा, ‘यह बिल्कुल वर्ल्ड कप के बाद मिली गालियों की तरह ही है। जब मैं सुबह उठी तो मेरा सोशल मीडिया अकाउंट गंदे कमेंट्स से भरा पड़ा था। हम तो ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार को निशाना बना रहे हैं। खेल में जुनून अपनी जगह है, पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खेल के पीछे असली लोग और उनके परिवार होते हैं।’

प्लेऑफ में फिर हो सकती है भिड़ंत

विराट और हेड का यह विवाद अभी थमता नहीं दिख रहा है, क्योंकि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में बेंगलुरु और हैदराबाद दोनों टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। ऐसे में मैदान और सोशल मीडिया पर यह जंग और भी तीखी हो सकती है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *