विनेश फोगाट का एशियन गेम्स ट्रायल आज:बोलीं- किसी पर विश्वास नहीं, डाइट साथ लाई; 53 KG वेट कैटेगरी में हरियाणा की ज्योति से मुकाबला

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स ट्रायल आज:बोलीं- किसी पर विश्वास नहीं, डाइट साथ लाई; 53 KG वेट कैटेगरी में हरियाणा की ज्योति से मुकाबला

ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल के दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंच गई हैं। विनेश 53 किलो वेट कैटगरी में हरियाणा की ही ज्योति सिहाग से फाइट करेगी। स्टेडियम में एंट्री को लेकर सुबह विनेश और उनके पति सोमवीर राठी की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। हालांकि, बाद में उन्हें एंट्री दी गई। ट्रायल से पहले वजन माप के दौरान उन्हें 50 किलो वेट कैटेगरी में शामिल किया गया, विनेश ने जब इसका विरोध करते हुए कहा- उन्हें अपनी पसंद की वेट कैटेगरी में पार्टिसिपेट करना है। इसके बाद WFI (रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) अध्यक्ष संजय सिंह के हसतक्षेप के बाद 53 किलो में उनका वजन हुआ। मैट पर वार्मअप करते हुए भी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। अपने कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ भी उन्होंने रणनीति बनाई। विनेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब किसी पर विश्वास नहीं है। अपनी डाइट साथ लेकर आई हूं। कल (29 मई) सुप्रीम कोर्ट ने विनेश को ट्रायल की अनुमति दी थी। 28 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने उनका ट्रायल रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसे जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की बेंच ने ठुकरा दिया था। विनेश के वार्मअप के कुछ PHOTOS… ट्रायल से जुड़े बड़े अपडेट्स… – 53 किलो वर्ग में खेलेंगी विनेश: ट्रायल के दौरान विनेश फोगाट को पहले केवल 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने को कहा गया, जिस पर उन्होंने विरोध जताया। विवाद के बाद WFI अध्यक्ष संजय सिंह के हस्तक्षेप से उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में भी उतरने की अनुमति मिल गई। – किसी पर भरोसा नहीं: विनेश फोगाट ने कहा कि वजन-माप के लिए उन्हें करीब एक घंटे इंतजार कराया गया और काफी संघर्ष के बाद अनुमति मिली। उन्होंने कहा कि वह अपनी डाइट साथ लाई हैं और अभी भी लड़ाई लड़ रही हैं। यहां किसी पर अब भरोसा नहीं है। – रेलवे की अंतिम भी शामिल: विनेश फोगाट 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। WFI ने बताया कि विनेश समेत सभी इलिजिबल पहलवान वेट-इन के लिए उपस्थित हुए और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। निर्धारित शर्तें पूरी होने पर उन्हें चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी गई। इस वेट कैटेगरी में रेलवे की अंतिम पंघाल भी खेल रही हैं। – पहली बाउट ज्योति से होगी: विनेश का पहला मुकाबला हरियाणा की ज्योति के साथ होगा। ज्योति सिहाग हिसार की रहने वाली हैं। स्पोर्ट्स कोटे से उन्हें 2024 में आर्मी में नौकरी मिली थी। ज्योति एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा उनके नाम 10 से अधिक हैं। विनेश के ट्रायल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *