मऊ में रामजन्म राजभर हत्याकांड में ग्राम प्रधान गिरफ्तार:अन्य आरोपियों की तलाश जारी, गोली मारकर की गई थी हत्या

मऊ में रामजन्म राजभर हत्याकांड में ग्राम प्रधान गिरफ्तार:अन्य आरोपियों की तलाश जारी, गोली मारकर की गई थी हत्या

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन गांव निवासी रामजन्म राजभर की 28 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी ग्राम प्रधान रामबदन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, रामजन्म राजभर (55) 28 मई को हलधरपुर बाजार से गेहूं पिसवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढोलवन नहर पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एफआईआर में गांव की रंजिश और राजनीति का जिक्र इस मामले में थाना हलधरपुर में मु0अ0सं0 105/26 के तहत धारा 3(5)/10/103(1)/61(2)/351(3) बीएनएस में चार नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में गांव की आपसी रंजिश और राजनीतिक कारणों का उल्लेख किया गया है। स्वाट और सर्विलांस टीम भी तलाश में जुटी मधुबन सर्कल के क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी ग्राम प्रधान रामबदन यादव निवासी ढोलवन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस, स्वाट टीम और एसओजी/सर्विलांस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *