मधुबनी | जिले में भाषा व गणित विषय में कमजोर बच्चों के लिए गर्मी छुट्टी की अवधि में समर कैंप की शुरुआत विभिन्न टोलों में की गई। इसी के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी मधुबनी में कमजोर बच्चों के लिए विभागीय निर्देशानुसार 1 जून 2026 सोमवार से समर कैंप का शुभारंभ विद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार द्वारा किया गया। समर कैंप का संचालक शिक्षा सेवक रिंकी कुमारी द्वारा किया जा रहा है। इसमें भाषा और गणित में कमजोर बच्चे को सम्मिलित किया गया है। डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान शुभम कशोधन ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के प्रारम्भिक विद्यालयों में नामांकित अक्षर आंचल योजना अन्तर्गत शिक्षा सेवकों द्वारा संचालित केन्द्रों पर गृह कार्य/ कोचिंग कक्षा के लिए चयनित बच्चों का भाषा एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने के लिए समर कैम्प- 2026 करने का निदेश दिया गया है। मधुबनी | जिले में भाषा व गणित विषय में कमजोर बच्चों के लिए गर्मी छुट्टी की अवधि में समर कैंप की शुरुआत विभिन्न टोलों में की गई। इसी के तहत राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता शहरी मधुबनी में कमजोर बच्चों के लिए विभागीय निर्देशानुसार 1 जून 2026 सोमवार से समर कैंप का शुभारंभ विद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार द्वारा किया गया। समर कैंप का संचालक शिक्षा सेवक रिंकी कुमारी द्वारा किया जा रहा है। इसमें भाषा और गणित में कमजोर बच्चे को सम्मिलित किया गया है। डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान शुभम कशोधन ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के प्रारम्भिक विद्यालयों में नामांकित अक्षर आंचल योजना अन्तर्गत शिक्षा सेवकों द्वारा संचालित केन्द्रों पर गृह कार्य/ कोचिंग कक्षा के लिए चयनित बच्चों का भाषा एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने के लिए समर कैम्प- 2026 करने का निदेश दिया गया है।


