अमृतसर जेल से कत्ल के आरोपी का VIDEO:पीठ पर जख्म दिखाए; बोला- मारपीट की, ₹2 लाख मांगे, पैसे ना देने पर प्रताड़ित कर रहे

अमृतसर जेल से कत्ल के आरोपी का VIDEO:पीठ पर जख्म दिखाए; बोला- मारपीट की, ₹2 लाख मांगे, पैसे ना देने पर प्रताड़ित कर रहे

अमृतसर केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों में है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदियों ने मारपीट, प्रताड़ना और 2 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक कैदी बरगाड़ी बेअदबी से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है। कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियों एक कैदी ने पीठ पर मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। इससे पहले भी इस मामले से जुड़ी फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था। अब नई वीडियो के वायरल होने के बाद जेल के भीतर हालात, कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं। फिलहाल इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। पैसे न देने पर प्रताड़ित किया जाता अमृतसर केंद्रीय जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जेल के अंदर बंद दो कैदी मारपीट, प्रताड़ना और पैसे मांगने जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे कैदियों में से एक परमजीत सिंह काला, जो बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े प्रदीप हत्याकांड में बंद है, ने दावा किया कि जेल के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है। उसने आरोप लगाया कि जेल अधिकारी उससे 2 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। उसके अनुसार, पैसे देने पर राहत देने का वादा किया जाता है, जबकि पैसे न देने पर प्रताड़ित किया जाता है। दूसरे कैदी ने भी आरोपों की पुष्टि की वीडियो में मौजूद दूसरे कैदी ने भी इन आरोपों की पुष्टि की है। दोनों कैदियों ने प्रशासन और सिख संगठनों से मदद की अपील करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। पहले भी सामने आ चुका है मामला यह मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी एक निजी चैनल के जरिए फोन पर बातचीत सामने आने का दावा किया गया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब नई वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है और जेल प्रशासन पर सवाल और तेज हो गए हैं। जेल प्रबंधन और सुरक्षा पर उठे सवाल घटना ने जेल प्रबंधन की पारदर्शिता और कैदियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और क्या मामले की सच्चाई जांच के जरिए सामने आ पाती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *