हार्ट अटैक फिर बनकर आया काल! महज 57 साल की उम्र में अभिनेता पैट्रिक मुलडून की हुई मौत

हार्ट अटैक फिर बनकर आया काल! महज 57 साल की उम्र में अभिनेता पैट्रिक मुलडून की हुई मौत

Patrick Muldoon Dies Due To Heart Attack: हॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता पैट्रिक मुलडून का 57 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय तक टेलीविजन और फिल्मों में सक्रिय रहे पैट्रिक मुलडून ने अपने अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

टीवी शो ‘डेज ऑफ आर लाइव्स’ से मिली पहचान (Patrick Muldoon Dies Due To Heart Attack)

पैट्रिक मुलडून को खास पहचान मशहूर टीवी शो ‘डेज ऑफ आर लाइव्स’ में निभाए गए उनके किरदार ऑस्टिन रीड से मिली थी। इस शो में उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था। दर्शकों के बीच उनकी छवि एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कलाकार की रही, जिसने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया।

कॉलेज के दिनों से की अभिनय की शुरुआत

कैलिफोर्निया के सैन पेड्रो में जन्मे पैट्रिक मुलडून ने पढ़ाई के दौरान ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में पढ़ाई करते हुए वो फुटबॉल टीम से भी जुड़े रहे। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने छोटे-छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे टेलीविजन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना ली। उनकी शुरुआती उपस्थिति ने ही ये हिंट दे दिया था कि वे आगे चलकर बड़े कलाकार बनने वाले हैं।

कई फिल्मों में भी काम कर चुके मुलडून (Patrick Muldoon Dies Due To Heart Attack)

टीवी शो के अलावा पैट्रिक मुलडून ने कई फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर यह साबित किया कि वो सिर्प एक शैली तक सीमित रहने वाले अभिनेता नहीं थे। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी काम किया और कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे। इससे यह साफ होता है कि वे कैमरे के सामने ही नहीं बल्कि उसके पीछे भी उतने ही सक्रिय और रचनात्मक थे।

संगीत से भी पैट्रिक का खास लगाव

कम ही लोग जानते हैं कि अभिनय के अलावा पैट्रिक मुलडून को संगीत से भी खास लगाव था। वे अक्सर गिटार बजाते नजर आते थे और एक म्यूजिक बैंड के साथ बतौर लीड सिंगर भी जुड़े हुए थे। इस वजह से उनकी पहचान एक बहुआयामी कलाकार के रूप में बनी रही।

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। परिवार के सदस्य, साथी कलाकार और फैंस सभी उन्हें याद कर रहे हैं। उनके पीछे उनका परिवार और करीबी लोग हैं, जिनके लिए यह क्षति बेहद निजी और गहरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *