आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैस एजेंसी में काम करने का VIDEO:परियोजना अधिकारी ने मांगा कारण बताओ नोटिस; लापरवाही पर पद से हटाने की चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैस एजेंसी में काम करने का VIDEO:परियोजना अधिकारी ने मांगा कारण बताओ नोटिस; लापरवाही पर पद से हटाने की चेतावनी

मैहर जिले के अमरपाटन में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का ऊषा पटेल को गैंस एजेंसी में काम करते देखा गया है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वार्ड क्रमांक 15 में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर कर्तव्य में लापरवाही के आरोप लगे हैं, जिस पर महिला और बाल विकास विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एजेंसी में पर्ची काटते हुए वीडियो सामने आया मंगलवार दोपहर सेक्टर पर्यवेक्षक की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यकर्ता ऊषा पटेल अनुपस्थित पाई गईं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर देर शाम वायरल हुआ, जिसमें वे गैस एजेंसी में पर्ची काटते हुए नजर आ रही हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अमरपाटन बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेंद्र तिवारी ने उन्हें नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र से अनुपस्थित रहने के कारण शासकीय योजनाओं से लाभार्थी वंचित हो रहे हैं, जो अत्यंत गंभीर लापरवाही है। लापरवाही पर पद से हटाने की चेतावनी विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित कार्यकर्ता के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए पद से पृथक करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार रहने और समय पर केंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सही समय पर पहुंच सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *