बॉलीवुड स्टार Vicky Kaushal एक बार फिर अपने डाउन-टू-अर्थ अंदाज़ से फैंस का दिल जीतते नजर आए। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस ने जैसे ही उन्हें देखा, उनके साथ तस्वीरें लेने की होड़ लग गई। विक्की ने भी बिना किसी जल्दबाज़ी के फैंस का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी पोज दिए।


