गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष अमेठी दौरे पर:तीन गौशालाओं का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष अमेठी दौरे पर:तीन गौशालाओं का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए

गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे हैं। उन्होंने दौरे के पहले दिन सिंहपुर ब्लॉक की दो गौशालाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज उन्होंने अमेठी तहसील क्षेत्र के सरैया दुबान गांव स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष महेश शुक्ला बीती रात अमेठी पहुंचे थे। उन्होंने सिंहपुर ब्लॉक के फूला और रास्तामऊ गांवों में स्थित गौशालाओं का दौरा कर उनकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज उन्होंने सरैया दुबान गांव की गौशाला का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, वे ठेंगहा गांव में स्थित गौशाला का भी निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण के दौरान, उपाध्यक्ष शुक्ला ने गौशालाओं में जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए जूट का तिरपाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गौशालाओं में हरे चारे की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराने और जानवरों के लिए साफ पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। पशु आहार की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गोपाल कृष्ण शुक्ल, खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह सहित पशु विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *