Venkatesh Iyer: बेंच पर बैठा रहा 7 करोड़ी मैच विनर, मौका मिलते ही उड़ाया गर्दा, प्रदर्शन देख कोच भी रह गए हैरान

Venkatesh Iyer: बेंच पर बैठा रहा 7 करोड़ी मैच विनर, मौका मिलते ही उड़ाया गर्दा, प्रदर्शन देख कोच भी रह गए हैरान

Andy Flower on Venkatesh Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मिली 55 रनों की हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हेड कोच एंडी फ्लावर ने वेंकटेश अय्यर की जमकर तारीफ की।

बता दें, पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले वेंकटेश को इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ₹7 करोड़ में खरीदा। लेकिन चूंकि RCB पिछले सीजन की चैंपियन टीम है, इसलिए उन्होंने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं किए। नतीजा रहा वेंकटेश को शुरुआती मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा।

जब भी मौका मिला, आग लगा दी

वेंकटेश को जब गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अहमदाबाद में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया, तब उन्होंने असर दिखाया। इसके बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ जब कप्तान रजत पाटीदार चोटिल हुए, तो वेंकी को नंबर 4 पर मौका मिला। वहां उन्होंने 40 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता। हालांकि शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ RCB 256 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करते हुए 55 रनों से मैच हार गई, लेकिन ओपनर के तौर पर आए वेंकटेश ने सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन कूट दिए।

कोच एंडी फ्लावर ने क्या कहा?

मैच के बाद RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर ने वेंकटेश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मेरे दिल में वेंकी के लिए बहुत इज्जत है। उसने अपने मौके का बेसब्री से इंतजार किया। चाहे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हो, मिडिल ऑर्डर में या फिर ओपनिंग में उसने हर मौके को दोनों हाथों से लपका है। पूरे सीजन में उसका एटीट्यूड कमाल का रहा है।’ फ्लावर ने आगे कहा, ‘वो इंडिया के लिए खेल चुका है, बड़ा खिलाड़ी है, फिर भी डगआउट में बैठना आसान नहीं होता। लेकिन उसके चेहरे पर हमेशा एक बड़ी मुस्कान रहती थी। उसने हर प्रैक्टिस सेशन में अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग पर जीतोड़ मेहनत की है।’

वेंकटेश का दर्द भी आया सामने

इस इंतजार से वेंकटेश भी थोड़े परेशान थे। उन्होंने खुद माना था, ‘अगर मैं कहूं कि मैं फ्रस्ट्रेट नहीं था, तो मैं झूठ बोलूंगा। हम जैसे खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलना और परफॉर्म करना सबसे जरूरी होता है। लेकिन मैं समझता हूं कि यह एक चैंपियन टीम है और कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना सही नहीं था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *