वैभव सूर्यवंशी ने T20 में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तो RR vs SRH मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने T20 में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड तो RR vs SRH मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। आईपीएल 2026 में तीसरी बार इस 15 साल के खिलाड़ी ने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। इतना ही नहीं उन्होंने 36 गेंदों में शतक जड़ा है। यह आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक है। उनकी यह तूफानी पारी शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आई। इस पारी के साथ सूर्यवंशी गेंदों का सामना करने के मामले में टी20 में 1000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके साथ ही इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। आइये एक नजर उन कीर्तिमानों पर डालते हैं।

सूर्यवंशी का आईपीएल में दूसरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर पचास रन का आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 15 गेंदें लीं। उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर छक्का जड़कर यह मील का पत्थर पार किया। इसके बाद उन्होंने अपने स्कोर में पचास रन और जोड़े और अगली 21 गेंदों में अपना दूसरा आईपीएल शतक पूरा किया।

आईपीएल 2026 का पांचवां शतक

सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा। सूर्यवंशी का शतक इस आईपीएल सीजन का पांचवां शतक है। संजू सैमसन ने 2 शतक बनाए, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने एक-एक शतक जड़ा है और अब वैभव भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक

गेंद खिलाड़ी बनाम साल
30 क्रिस गेल पुणे वॉरियर्स 2013
35 वैभव सूर्यवंशी जीटी 2025
36 वैभव सूर्यवंशी एसआरएच 2026

T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

गेंद खिलाड़ी
473 वैभव सूर्यवंशी
533 मिचेल ओवन
558 एंड्रयू साइमंड्स
570 आशुतोष शर्मा
573 फिन ऐलन

T20 में 1000 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां

पारी खिलाड़ी
23 ब्रेड हॉग
23 शॉन मार्श
24 मैथ्‍यू हेडन
25 देवदत्‍त पडिक्‍कल
26 फिलिप्‍स ह्यूज
26 वैभव सूर्यवंशी

IPL में सबसे ज़्यादा सफल रन-चेज

265 – पंजाब किंग्‍स बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दिल्ली, 2026
262 – पंजाब किंग्‍स बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
246 – एसआरएच बनाम पंजाब किंग्‍स, हैदराबाद, 2025
229 – एसआरएच बनाम आरआर, जयपुर, 2026*
228 – आरसीबी बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025

IPL में सबसे ज्‍यादा बार 200+ रन सफलतापूर्वक चेज करने वाली टीमें

11 – पंजाब किंग्‍स
6 – मुंबई इंडियंस
5 – राजस्‍थान रॉयल्‍स
5 – आरसीबी
5 – एसआरएच

IPL में आरआर के खिलाफ लगातार सबसे ज्‍यादा जीत

6 – सीएसके (2010-2013)
6* – एसआरएच (2023-2026)
5 – आरसीबी (2019-2022)
5 – डीसी (2018-2020)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *