वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स, आयरलैंड और इंग्लैंड तीनों सीरीज के लिए टीम में मिली जगह, क्या प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह?

वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स, आयरलैंड और इंग्लैंड तीनों सीरीज के लिए टीम में मिली जगह, क्या प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह?

आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। 

Vaibhav Sooryavanshi, Indian T20 team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हुई है। वहीं श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है और तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है।

आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है। प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है।

अब सवाल यह उठता है कि सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में किसकी जगह मौका दिया जाएगा। टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर रखा गया है। ऐसे में इन दोनों में से किसको बेंच पर बैठाया जाएगा? अभिषेक का अंतरराष्ट्रीय फॉर्म ठीक नहीं है। वहीं संजू ने अकेले दम पर टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया है।

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी सैमसन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए थे और इससे पहले वेस्ट इंडीज के खिलाफ करो या मरो मुक़ाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। टूर्नामेंट में खेले 5 मुकाबलों में संजू सैमसन ने 199 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। संजू को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

वहीं, ईशान किशन और शिवम दुबे को भी टीम में जगह दी गई है। अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, तो तिलक को उपकप्तान बनाया गया है। नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उनका साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव देते हुए नजर आएंगे।

वहीं, एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह को रखा गया है। हालांकि, एशियन गेम्स के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *