वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; ईशान ने मैच से पहले धमकाया-मुझे पता है तुम्हारा राज

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; ईशान ने मैच से पहले धमकाया-मुझे पता है तुम्हारा राज

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना दूसरा शतक जड़ा।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव की ये बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैरान रह गए। कमिंस ने 15 साल के सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना नया फेवरेट प्लेयर बता दिया। इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वैभव कह रहे है- टॉस जीतने के बाद जायसवाल भइया ने कहा कि आज तेज खेलना है। तो मैंने कहा कि हां सिर्फ छक्का मारेंगे। मैच से पहले ईशान ने वैभव को धमकाया मैच के बाद ईशान किशन ने बताया कि उन्होंने मजाक-मजाक में वैभव सूर्यवंशी को ‘धमकाया’ था। ईशान ने कहा, “मैं उससे उस पागलपन के बारे में बात कर रहा था, जिससे वो बल्लेबाजी करता है। कई बार लगता है कि अगर ये कुछ ओवर और टिक गया तो स्कोर कहां तक जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हमारे लिए जरूरी था कि हम उसका विकेट लें। स्कोर 288 था, लेकिन यह 258 भी हो सकता था। क्रिकेट वापसी का खेल है।” पढ़िए IPL के इस सीजन में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए पहले पढ़िए वैभव की बैटिंग पर पैट कमिंस ने क्या कहा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे, जिसमें उनका सामना वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ। वैभव ने उनकी पहली गेंद पर 100m का छक्का जड़ दिया। इससे पहले इस प्लेयर ने पहले ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में कमिंस की पहली गेंद पर भी छक्का लगाया। वैभव की इस पारी पर पैट कमिंस ने कहा- वह (वैभव) अब मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह गेंद को बहुत जोर से मारता है, उसे देखना शानदार है। गेंदबाजों को बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करनी पड़ती है, वरना गेंद बहुत दूर जाती है। वह बेहद प्रभावशाली है और उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है। अब पढ़िए IPL 2026 में वैभव का रिकॉर्ड 1). IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी IPL के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बनाए, लेकिन इस 8 रन के साथ ही वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने IPL में सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। 2). 8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर बने नंबर वन वैभव ने अपने 8वें मैच में 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव 32 छक्के लगाकर टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 28 छक्के जड़े हैं। 3). IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर IPL में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। IPL 2026 में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया। इससे पहले पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। वैभव से पहले क्रीस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो आज भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है, जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जड़ा था। 4). 7 मैचों में वैभव के दो अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस सीजन में अबतक 20 छक्के लगाए हैं। 1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन पिछले सीजन के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। ‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।” राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना दूसरा शतक जड़ा।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने न सिर्फ तूफानी पारी खेली, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। वैभव ने 36 गेंदों में 103 रन बनाए। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने 12 छक्के और 5 चौके लगाए। इस शतक के साथ ही वे IPL के इतिहास में तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव की ये बल्लेबाजी देख ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज और हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैरान रह गए। कमिंस ने 15 साल के सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना नया फेवरेट प्लेयर बता दिया। इस बीच राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वैभव कह रहे है- टॉस जीतने के बाद जायसवाल भइया ने कहा कि आज तेज खेलना है। तो मैंने कहा कि हां सिर्फ छक्का मारेंगे। मैच से पहले ईशान ने वैभव को धमकाया मैच के बाद ईशान किशन ने बताया कि उन्होंने मजाक-मजाक में वैभव सूर्यवंशी को ‘धमकाया’ था। ईशान ने कहा, “मैं उससे उस पागलपन के बारे में बात कर रहा था, जिससे वो बल्लेबाजी करता है। कई बार लगता है कि अगर ये कुछ ओवर और टिक गया तो स्कोर कहां तक जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हमारे लिए जरूरी था कि हम उसका विकेट लें। स्कोर 288 था, लेकिन यह 258 भी हो सकता था। क्रिकेट वापसी का खेल है।” पढ़िए IPL के इस सीजन में वैभव ने कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए पहले पढ़िए वैभव की बैटिंग पर पैट कमिंस ने क्या कहा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL 2026 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे, जिसमें उनका सामना वैभव सूर्यवंशी के साथ हुआ। वैभव ने उनकी पहली गेंद पर 100m का छक्का जड़ दिया। इससे पहले इस प्लेयर ने पहले ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में कमिंस की पहली गेंद पर भी छक्का लगाया। वैभव की इस पारी पर पैट कमिंस ने कहा- वह (वैभव) अब मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह गेंद को बहुत जोर से मारता है, उसे देखना शानदार है। गेंदबाजों को बिल्कुल सटीक गेंदबाजी करनी पड़ती है, वरना गेंद बहुत दूर जाती है। वह बेहद प्रभावशाली है और उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है। अब पढ़िए IPL 2026 में वैभव का रिकॉर्ड 1). IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी IPL के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बनाए, लेकिन इस 8 रन के साथ ही वे लीग में सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने IPL में सिर्फ 227 गेंदों पर 500 रन बनाए हैं। वैभव ने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 260 गेंदों में अपने पहले 500 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में वैभव 11 गेंदों पर सिर्फ 8 रन ही बना सके। 2). 8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर बने नंबर वन वैभव ने अपने 8वें मैच में 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव 32 छक्के लगाकर टॉप पर पहुंच गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 28 छक्के जड़े हैं। 3). IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर IPL में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। IPL 2026 में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक पूरा किया। इससे पहले पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। वैभव से पहले क्रीस गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था, जो आज भी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है, जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जड़ा था। 4). 7 मैचों में वैभव के दो अर्धशतक राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस सीजन में अबतक 20 छक्के लगाए हैं। 1.10 करोड़ में खरीदे गए, टीम ने किया रिटेन पिछले सीजन के IPL ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। ‘2-3 हजार रन बना दूंगा’ वाले जवाब से छाए BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, “ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।” वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। वैभव बोले- टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं वैभव ने आगे कहा, “मैंने रनों का कोई खास टारगेट नहीं रखा है। मैं खेल की प्रॉसिस का पालन कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतना चाहता हूं। हम पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमारा टारगेट बस इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करना है।”

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *