वैभव बोले- IPL में परिस्थिति के हिसाब से खेलना सीखा:मुझे लंबे समय तक खेलना है तो इसके लिए फिट रहना जरूरी

वैभव बोले- IPL में परिस्थिति के हिसाब से खेलना सीखा:मुझे लंबे समय तक खेलना है तो इसके लिए फिट रहना जरूरी

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कहा- ‘इस सीजन में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैचों में कैसे खेला जाता है। साथ ही परिस्थिति के हिसाब से अपने खेल को कैसे बदला जाता है। मुझे लंबे समय तक खेलना है तो इसके फिट रहना जरूरी है।’ वैभव रविवार को अहमदाबाद में फाइनल के बाद अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। वैभव को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ चुना गया। इस दौरान उन्होंने सुनील गावस्कर और अन्य एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत की। वैभव ने कहा- हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते
वैभव ने कहा- ‘आप हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते। आपको खेल की स्थिति को पढ़ना होगा और जरूरत के अुनसार बल्लेबाजी करनी होगी। प्लेऑफ के मैचों में मुझे यह बात गहराई से सीखने को मिली।’ 15 साल के वैभव ने क्वालिफायर-2 में गुजरात के खिलाफ अपने स्वाभाविक के विपरीज बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 47 बॉल पर 96 रन बनाए थे। उन्होंने शुरुआती 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला था। हालांकि, वे अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके थे। वैभव सूर्यवंशी की खास बातें वैभव ने ऑरेंज कैप समेत 5 अवॉर्ड जीते
वैभव ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। वे इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। ————————————————————– IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव को 5 अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 3. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कहा- ‘इस सीजन में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैचों में कैसे खेला जाता है। साथ ही परिस्थिति के हिसाब से अपने खेल को कैसे बदला जाता है। मुझे लंबे समय तक खेलना है तो इसके फिट रहना जरूरी है।’ वैभव रविवार को अहमदाबाद में फाइनल के बाद अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। वैभव को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ चुना गया। इस दौरान उन्होंने सुनील गावस्कर और अन्य एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत की। वैभव ने कहा- हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते
वैभव ने कहा- ‘आप हर मैच को एक ही मोड में नहीं खेल सकते। आपको खेल की स्थिति को पढ़ना होगा और जरूरत के अुनसार बल्लेबाजी करनी होगी। प्लेऑफ के मैचों में मुझे यह बात गहराई से सीखने को मिली।’ 15 साल के वैभव ने क्वालिफायर-2 में गुजरात के खिलाफ अपने स्वाभाविक के विपरीज बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 47 बॉल पर 96 रन बनाए थे। उन्होंने शुरुआती 2 विकेट जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके पारी को संभाला था। हालांकि, वे अपनी टीम को फाइनल में नहीं पहुंचा सके थे। वैभव सूर्यवंशी की खास बातें वैभव ने ऑरेंज कैप समेत 5 अवॉर्ड जीते
वैभव ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। वे इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्हें ऑरेंज कैप मिली। साथ ही उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल 5 अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 40 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। ————————————————————– IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन; गुजरात को 5 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। उसने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर 2. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव को 5 अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 3. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 5. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार… फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी ‘अंडरअचीवर’ कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *