UPSSSC ने 722 पदों पर निकाली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

UPSSSC ने 722 पदों पर निकाली भर्ती, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 722 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत आबकारी सिपाही के पद भरे जाएंगे।

आबकारी सिपाही भर्ती में 246 पद अनारक्षित

उत्तर प्रदेश में होने वाली इस भर्ती के संबंध में आबकारी आयुक्त ने सूचना जारी की है। UPSSSC द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, 722 खाली पदों पर आबकारी सिपाही के 612 और आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के 110 पद भरे जाएंगे। आबकारी सिपाही के 612 पदों में 246 पद अनारक्षित हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 128, अनुसूचित जनजाति के लिए 12, अन्य पिछड़ा वर्ग के 165 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 61 पद आरक्षित हैं।

आबकारी सिपाही (विशेष चयन) में आरक्षण प्रक्रिया

UPSSSC द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के 110 पदों में अनुसूचित जाति के 46, अनुसूचित जनजाति के 14 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 जून रखी गई है।

योग्य उम्मीदवार आबकारी सिपाही के पद पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं। वे आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन आवेदकों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में सुधार करने का विंडो 1 जुलाई तक सक्रिय रहेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा-2025 (PET-2025) में उपस्थित होना और वैध स्कोर कार्ड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) में प्राप्त मानकीकृत स्कोर के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानदंड व शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयन के बाद कैंडिडेट्स को 19,900 से 63,200 रुपए प्रति माह के हिसाब से सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी UPSSSC की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *